![]() |
| सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क | विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा | Sunderban National Park |
![]() |
| सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क | विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा | Sunderban National Park |
![]() |
| सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क | विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा | Sunderban National Park |
![]() |
| सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क | विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा | Sunderban National Park |
Image source: googleimages.com
भारत का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन ( Sunderban delta ) है ।
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान एक यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है, जो भारत के राष्ट्रीय पशु टाइगर्स के लिए जाना जाता है।
इसके साथ सुंदरबन, विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा, 10,200 वर्ग किमी में है जो भारत और बांग्लादेश में फैला है। भारतीय सीमा के भीतर आने वाले वन का हिस्सा सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है। यह पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में है। सुंदरबन 38,500 वर्ग किमी इलाके को कवर करता है। इसका एक–तिहाई भाग पानी/ दलदल से बना है। इस वन में बड़ी संख्या में सुंदरी पेड़ हैं। सुंदरबन रॉयल बंगाल टाइगर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां रहने वाले जानवरों और प्रकिती के बारे में जानने के लिए एक शानदार जगह है। आप यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर का भी नजारा ले सकते हैं और यहां जाने के बाद मिलने वाला अनुभव आपके लिए कभी ना भूलने वाला अद्वितीय अनुभव होगा।
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि इस वन का नाम सुंदरवन क्यों पड़ा ?
इस वन का नाम सुंदरबन इसलिए पड़ा क्योंकि इस इलाके में भारी संख्या में सुंदरी के पेड़ ( गंगा नदी के सुन्दरवन डेल्टा में उगने वाला हैलोफाइट पौधा ) पाए जाते हैं ।
यह भी पड़े
धरती का स्वर्ग, गुलमर्ग | Gulmarg The heaven of earth
भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है | Which is the largest freshwater lake in India
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना से जुड़े हुए कुछ तथ्य
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यान, टाइगर रिजर्व और बायोस्फीयर रिजर्व है।
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान को सन 1973 में सुंदरबन टाइगर रिजर्व का प्रमुख क्षेत्र और फिर इसके बाद में सन 1977 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया था।
4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
वर्ष 1987 में इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
सन 1989 में सुंदरबन इलाके को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया था।
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्रफल और प्रजातियों से जुड़े तथ्य
सुंदरबन 38,500 वर्ग किमी इलाके में फैला है जिसका करीब एक– तिहाई हिस्सा पानी/ दलदल से भरा है।
वन में सुंदरी पेड़ों की संख्या बहुत अधिक है और कहा जाता है कि इस वन का नाम इन्हीं पेड़ों के नाम पर रखा गया है।
सुंदरबन दुनिया का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसमें 10,200 वर्ग किमी इलाके में सदाबहार वन है जो भारत और बांग्लादेश की सीमा में फैले हुए है।
यह डेल्टा बंगाल टाइगर के लिए सबसे बड़े रिजर्व में से एक है।
यह पक्षियों, सरीसृप और अकशेरुकी प्रजातियों के जीव– जंतुओं का प्रमुख निवास स्थान है।
यहाँ खारे पानी के मगरमच्छ भी मिलते हैं।
जंगली मुर्गी, विशाल छिपकली, चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि जैसे कई वन्य पशुओं का भी प्राकृतिक निवास स्थान है।
विलुप्तप्राय प्रजातियों जैसे बटागुर बसका, किंग क्रैब और ऑलिव रिडल कछुए का भी निवास स्थान है।
सुंदरबन नेशनल पार्क खुलने का समय, प्रवेश का समय और शुल्क का विवरण
प्रवेश
सुबह 08:00 शाम 04:00 तक
आप यहां नोका बिहार (Boat Ride) का आनंद भी ले सकते हैं
प्रवेश
सुबह 08:30 शाम 02:00 तक
सुंदरबन नेशनल पार्क मैं आपको कितना पैसा देना पड़ेगा
प्रवेश शुल्क
भारतीय पयर्टक प्रवेश शुल्क रुपया = 15 (सभी व्यक्ति) के लिए रखी है।
वही दूसरे देश से आने वाले पयर्टक के लिए रुपया = 150 (सभी व्यक्ति) रखी गई है।
Boat Ride शुल्क
यह चार्ज सभी के लिए रुपया = 100 रखा गया है।
फोटोग्राफी शुल्क
सबके लिए रुपया = 300 रखा गया है।
नोट - यहां पर वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है।
सुंदरबन राष्ट्रीय पार्क में भारतीय पर्यटक बहुत न्यूनतम शुल्क पर घूमने जा सकते हैं। जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए कोलकाता वन कार्यालय द्वार एक विशेष परमिट लेना होता हैं जिसे फारेस्ट अधिकारी के सामने प्रस्तुत करना जरूरी होता हैं। एंट्री के वक्त से यह परमिट अधिकतम 5 दिन तक मान्य रहता हैं।




2 Comments
Amazing I also want to go there one day
ReplyDeleteThanks for your feedback
Delete