जब कभी भी हम कोई गाड़ी देखते हैं तो कुछ कारों पर आपने SUV, XUV या MUV लिखा देखा होगा , हम अगर उदाहरण के तौर पर बात तो टाटा एस यू वी महिंद्रा एसयूवी या फोर्ड एसयूवी कई बार लोगों के मन में यह धारणा रहती है एसयूवी कोई गाड़ी का मॉडल है या किसी कंपनी का नाम या किसी गाड़ी का नाम है लेकिन ऐसा नहीं है आखिर होता क्या है तो सबसे पहले बात करेंगे इसी के बारे में तो चलिए सुरु करते है।
आपको बता दें एसयूवी ना को मॉडल होता है ना किसी गाड़ी का नाम होता है ना ही कंपनी का नाम होता है।एसयूवी फोर व्हीलर की डिजाइन का एक श्रेणी कहलाता है ।
SUV Full Form in Hindi । SUV का फुल्लफॉर्म Sport utility vehicle होता है। तो जैसा कि नाम से ही क्लियर हो गया है यह व्हीकल स्पोर्ट्स यूटिलिटी के लिए तैयार किया गया है।
एसयूवी वाहन क्या होता है – WHAT IS SUV CAR IN HINDI
यह एक स्पेशल type का vehicle होता हैं, जिसे सभी प्रकार की सड़कों जैसे राजमार्ग, सिटी रोड, वन रोड, कंट्री साइड और फार्मलैंड में चलाया जा सकता है। इस वाहन को बहुत ही मजबूत विशाल और खूबसूरत बनाया गया है।
इसमे 5 से 7 पैसेंजर आ सकते है, इसमे off road के लिए ground clearance ओर नार्मल कार से ज्यादा होता है ओर इनके Tyre भी सामान्य कार से थोड़े बड़े होते है। SUV का इंजन सामान्य कारों से अधिक हॉर्स पावर का होता है। SUV गाड़ियां अपनी बड़ी ओर मजबूत बॉडी, ओर इंजन पावर के लिए जानी जाती है।
SUV को ON Road और OFF Road driving के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। SUV को high ground clearance, upright, और boxy body, के लिए भी जाना जाता है।
SUV की चेसिस अलग होती है जिसे हम लैडर फ्रेम चेसिस ( Ladder frame chassis) कहते हैं । Ladder frame chassis उन vehicles में होता हैं जिनको हम किसी भी स्थिति में और कितना भी यूज़ कर ले। Ladder frame chassis का इस्तेमाल ट्रक और बस में होता हैं। जिस रास्ते पर नार्मल कार नही चल पाती, उस रास्ते पर SUV कार बड़े ही आराम से चलती हैं।
कुछ SUV cars के नाम
Toyota Fortuner, Tata Nexon, Hyundai Creta, Hyundai Venue, Kia Sonet, Hyundai Alcazar, Kia Seltos, Mahindra Scorpio, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Mahindra Bolero, Mahindra Thar, Range Rover, Hyundai Tucson, Kia Sorento, Jaguar F-Pace, Touareg,Ford Explorer,Ford Escape
XUV Full Form । एक्सयूवी का फुल फॉर्म
अगर हम बात करे XUV के फुल्लफॉर्म की तो वह हैं , क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल (Crossover utility vehicle)। XUV एक तरह से SUV जैसी ही गाड़ी होती है। लेकिन XUV (एक्सयूवी) को महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra And Mahindra) कंपनी बनाती है। इसके अलावा ये गाड़ी XUV 300 और XUV 500 दो अलग तरह की केटेगरी में आती है।
XUV ऑफ रोड के अलावा शहर की सड़कों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। यह एक हाइब्रिड कार है। XUV के टर्म को INDIA में केबल MAHINDRA ही यूज़ करती है।
XUV Cars के नाम
MUV Full form । MUV फुल्लफॉर्म
MUV का फुल्लफॉर्म Multipurpose Utility Vehicle हैं।
What is MUV । MUV क्या हैं
MUV SUV का Subtype हैं। यह मूल रूप से स्पोर्टी और ऊबड़-खाबड़ एसयूवी का अधिक शहरी संस्करण है। आम तौर पर, MUV का आकार सिटी वैन जैसा होता है और ये आम SUVs की तुलना में सस्ते होते हैं। एमयूवी सामान्य 5-सीटर कारों की तुलना में बड़ी यात्री क्षमता वाली पारिवारिक कारें हैं।
वे न केवल अपनी कीमतों के हिसाब से बजट पर कम हैं बल्कि ईंधन औसत ( Fuel efficient ) और खपत के मामले में काफी किफायती हैं। वे स्पोर्टी नहीं हैं और उनके पास कम शक्तिशाली और अधिक ईंधन कुशल इंजन हैं। शहरी क्षेत्रों में एमयूवी काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।



0 Comments