भारत रत्न में कितनी राशि दी जाती है । How much amount is given in Bharat Ratna?


भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को कितने पैसे मिलते हैं



भारत रत्न सम्मान भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। ये सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। जिसमें कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।  हालांकि भारत रत्न पुरस्कार के तहत कोई धनराशि नहीं दी जाती। यह सम्मान पाने वाले व्यक्ति को भारत सरकार की तरफ से एक प्रमाणपत्र और एक तमगा (Medal) दिया जाता है। 


भारत रत्न एक तांबे के बने पीपल के पत्ते जैसा होता है, जिसमें सामने की तरफ प्लेटिनम से सूरज का चित्र बना होता है। इस पर सामने की तरफ सूरज के चित्र के साथ भारत रत्न लिखा होता है। 


भारत रत्न पाने वालों व्यक्ति को मिलती हैं अन्य सुविधाएं

◆ भारत रत्न पाने वालों व्यक्ति को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।


◆ भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता मिलता है। सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है। जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।

वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है। 


◆ दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में उन्हें मुफ़्त सफ़र करने की सुविधा देती है।


◆ इसके अलावा राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।  


◆ भारत में कहीं भी मुफ्त प्रथम श्रेणी उड़ान यात्रा कर सकते हैं भारत रत्न प्राप्तकर्ता ।


Post a Comment

0 Comments