Intresting Facts about Bharat Ratna । भारत रत्न के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य
● भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।
● भारत रत्न की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी।
● पहली बार 1954 में भारत रत्न प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ,चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था।
● भारत रत्न की जब स्थापना हुई थी उस समय ये सम्मान मरणोंपरांत नहीं दिया जाता था। यानी कि किसी भी व्यक्ति को मृत्यु के बाद भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया जा सकता था। लेकिन साल 1955 में इसमें एक प्रवाधान जोड़ा गया है। इस प्रवाधान को जोड़ने के बाद अब तक 12 लोगों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जा चुका है। वहीं मरणोपंत भारत रत्न सबसे पहली बार लाल बहादुर शास्त्री को दिया गया था।
● 1992 में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरान्त स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। उक्त सम्मान वापस लिये जाने का यह एकमेव उदाहरण है।
● भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा भारत रत्न राजनीति में मिले है। अब तक 21 राजनेताओं को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है जिसमें से 15 कांग्रेस और 3 अन्य पार्टियों के नेताओं को मिला है।
● एक साल में केवल 3 ही लोगों को भारत रत्न दिय़ा जा सकता है। साथ ही भारत रत्न हर साल नहीं दिया जाता है। लेकिन इसके लिए कोई समय अंतराल भी तय नहीं है।
● श्री सचिन तेंदुलकर जी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन को 2014 में भारत रत्न प्राप्त हुआ है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति भी हैं।
● मूल रूप में भारत रत्न के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न" और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।
● आमतौर पर भारत में जन्मे नागरिकों को ही भारत रत्न से सम्मानित किया जाता है, लेकिन मदर टेरेसा और दो गैर-भारतीयों, पाकिस्तान के राष्ट्रीय खान अब्दुल गफ्फार खान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को प्रदान किया गया है।
● भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली गायिका श्रीमती एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी हैं जिसको सन् 1998 में सम्मानित किया गया था।
● भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला श्रीमती इंदिरा गांधी थीं। यह सम्मान श्रीमती इंदिरा गांधी को 1971 में मिला था । समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें उल्लेखनीय कार्य के लिए इस सम्मान से नवाजा गया।
● भारत रत्न पाने वालों व्यक्ति को मिलती हैं अन्य सुविधाएं
◆ भारत रत्न पाने वालों व्यक्ति को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।
◆ भारत रत्न पाने वालों को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए न्यौता मिलता है। सरकार वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस में उन्हें जगह देती है। जिन्हें भारत रत्न मिलता है, उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।
वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस का इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए होता है।
◆ दिल्ली सरकार डीटीसी बसों में उन्हें मुफ़्त सफ़र करने की सुविधा देती है।
◆ इसके अलावा राज्य सरकारें भारत रत्न पाने वाली हस्तियों को अपने राज्यों में सुविधाएं उपलब्ध कराती हैं।
◆ भारत में कहीं भी मुफ्त प्रथम श्रेणी उड़ान यात्रा।
● अभी तक भारत के 6 राष्ट्रपति को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है ।
1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ~ 1954
2. राजेंद्र प्रसाद ~ 1962
3. जाकिर हुसैन ~ 1963
4 वीवी गिरी ( वराहगिरी वेंकट गिरी ) ~ 1975
5. एपीजे अब्दुल कलाम ~ 1997
6. प्रणब मुखर्जी ~ 2019
● भारत रत्न से अभी तक 6 प्रधानमंत्री को सम्मानित किया जा चुका हैं ।
1.पंडित जवाहरलाल नेहरू ~ 1955
2.लाल बहादुर शास्त्री ~ 1966
3.इंदिरा गांधी ~ 1971
4.मोरारजी देसाई ~ 1991
5.राजीव गांधी ~ 1991
6.अटल बिहारी बाजपेई ~ 2015
नोट: यह जानकारी इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त की गई हैं , इसका 100 % सही होना जरूरी नही हैं । हमारा उद्देश्य किसी की भी भावना को ठेस पहुँचाना नहीं हैं । अगर किसी तरह की कोई गलती की गई हो तो हमे तुरंत कमेंट कर बताए ।

0 Comments