टेंट हाउस की कुर्सी का रंग लाल ही क्यों होता है । टेंट हाउस की कुर्सियां हमेशा लाल ही क्यों होती हैं ?

टेंट हाउस में उपयोग की जाने वाली कुर्सियां हमेशा लाल ही क्यों होती हैं ?

टेंट हाउस की कुर्सी का रंग लाल ही क्यों होता है

पिछली पोस्ट में हमने जाना था कि मटके का पानी ठंडा क्यों रहता हैं , इस पोस्ट में हम जानेगें कि टेंट हाउस की कुर्सी का रंग लाल ही क्यों होता है ?

जब कभी भी विवाह समारोह या फिर छोटी सी बर्थडे पार्टी और यदि आप मेहमानों के लिए कुर्सियां लेने किसी भी टेंट हाउस जाएंगे तो आपने देखा होगा कि टेंट हाउस वाले आपको लाल रंग की कुर्सियां भिजवाते हैं । 

टेंट हाउस संचालकों को पसंद हैं लाल कुर्सियां 

जानकारी हासिल करने पर पता चला कि पहले कुछ कंपनियों ने सफेद, नीली और कुछ अलग डिजाइन की कुर्सियां भी बनाने की कोशिश की परंतु टेंट हाउस संचालकों द्वारा उन्हें पसंद नहीं किया गया। इसके पीछे का कारण था कि लाल रंग की कुर्सियों के लिए कच्चा माल सस्ता आता था । यह लाल रंग की कुर्सीयों का वजन करीब 2 किलो होता है ,जिससे परिवहन करने में आसानी होती है। कुर्सी के इस मॉडल को टेंट हाउस चेयर ही कहते हैं। यानी यह कुर्सियां टेंट हाउस के लिए ही बनाई जाती है। 

लाल रंग शुभ माना गया हैं 

लाल रंग को शुभ माना गया हैं , इसके साथ साथ 
लाल रंग आकर्षित ( attractive ) भी होता है। एक लाल रंग ही है , जो सभी रंगो के साथ, और अकेला भी अच्छा लगता है। लाल रंग की वस्तुओं को साफ रखना आसान है।

लाल रंग की  कुर्सियों में जिस प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है वह आसानी से नहीं टूटता। इन कुर्सियों में यूज होने वाले प्लास्टिक पर मौसम का कोई असर नहीं होता। यहां तक की पास में यदि हलवाई का चूल्हा जल रहा है तब भी प्लास्टिक पिघलती नहीं है। यह प्री असेंबल्ड का कुर्सी होती है, यानी गिरने पर या झटका लगने पर यह आसानी से नहीं टूटती। 

लाल रंग की कुर्सियों की साफ सफाई भी ज्यादा नही करनी पडती। रखरखाव भी आसान हो जाता है। वहीं पीले ,हरे ,सफ़ेद या किसी और रंग मे खरोंच या और भी दाग सपष्ट दिखते है।

Post a Comment

0 Comments