अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है?

why-us-presidents-house-called-the-white-house/  अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है?

फोटो : Social media

दुनिया के हर लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति को रहने के लिए आवास की व्यवस्था की जाती है। जैसे भारत में इसे राष्ट्रपति भवन कहा जाता है। उसी प्रकार अमेरिका के राष्ट्रपति जिस भवन में रहते हैं। उसे white-house कहा जाता है, पर आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि इसे white-house ही क्यों कहते हैं। हमारी इस पोस्ट में आज आपको इसी के बारे में जानकारी बता रहे हैं।


जब इसका निर्माण हुआ तो इसे व्हाइट हाउस नाम नहीं दिया गया था। तब इसका नाम 'प्रेसीडेंट्स पैलेस' या 'प्रेसीडेंट मैंशन' था। तो चलिए जानते है, ऐसी क्या वजह थी कि उसका नाम 'White House' रखा गया?

व्हाइट हाउस' सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास स्थान ही नहीं बल्कि यह अमेरिका की एतिहासिक विरासत का एक उत्कृष्ट नमूना भी है । यह अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल होता है। अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान व्हाइट हाउस दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है। 



व्हाइट हाउस नाम पड़ने के पीछे की कहानी


अमेरिकी राष्ट्रपति भवन जिसे आज व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता है, उसके इस नाम से जाने जाने के पीछे की कहानी कुछ यूं है कि, साल 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने वाशिंगटन डीसी में बहुत सी जगहों पर आग लगा दी थी। इस आगजनी की घटना में
व्हाइट हाउस भी चपेट में आ गया । और इसकी खूबसूरत दीवारे खराब हो गई। जिसके बाद इमारत को फिर से आकर्षक बनाने के लिए उसे सफेद रंग से रंग दिया गया। इसके बाद से ही इसे 'व्हाइट हाउस' कहा जाने लगा। फिर साल 1901 में अमेरिका के 26th राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने आधिकारिक रूप से इसका नाम व्हाउस हाउस ही रख दिया।

सैकड़ों साल पुराना इतिहास व्हाइट हाउस


why-us-presidents-house-called-the-white-house/  अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है?
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है

फोटो : Social media

White House का डिजाइन जेम्स होबन ने तैयार किया था, आयरलैंड के रहने वाले थे। इसका निर्माण वर्ष 1792 से 1800 के बीच में किया गया। कुल मिलाकर आठ साल में इसका निर्माण कार्य हो पूरा हुआ। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जिस जगह व्हाइट हाउस बना हुआ है, वहां पर कभी जंगल और पहाड़ हुआ करते थे।



White House में क्या क्या है? 


वाइट हाउस का भीतरी हिस्सा इस तरह से डिजाइन किया हुआ है कि वो 18वीं सदी में आयरलैंड के किसी आलीशान बंगले जैसा दिखता है। बड़े खुले हुए कमरों में सजावट भी काफी भव्य है। कुछ अलग-अलग रंगों के कमरों को उनके रंगों के नाम से जाना जाता है- जैसे ब्लू रूम या वाइट रूम

व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे हैं। जिसमे आपको 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट देखने को मिलते हैं । कुल छह मंजिला इस इमारत में आपको दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर है। बाकी बचे हुए शेष फ्लोर को अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए रिजर्ब करके रखा गया है। व्हाइट हाउस में पांच शेफ फुलटाइम काम करते हैं। इस भवन के अंदर कुल 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था भी है।

व्हाइट हाउस के अंदर सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही आधुनिक सुविधा मौजूद है जो किसी भी शक्तिशाली राष्ट के होना चाहिए। इसके अंदर एक बंकर भी मौजूद है, जो किसी मुसीबत के वक्त जैसे किसी देश के आक्रमण या अन्य विपरीत परिस्थितियों में अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है ।

वाइट हाउस के इस खुफिया बंकर (secret bunker in White House) की सुरक्षा काफी तगड़ी है। वहां तक पहुंच पाना नामुमकिन ही है, जब तक कि आपके पास नक्शा, कोड वर्ड्स और किसी बड़े अधिकारी का साथ न हो, कहा जाता है कि इस पर किसी बम का भी असर नहीं हो सकता। यह पूर्ण रूप से सुरक्षित राष्टपति भवन है। यह कहना गलत नही होगा कि किसी भी देश का अब तक सबसे सुरक्षित भवन है।

और भी पढे......



व्हाइट हाउस की बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए किया जाता है इतना खर्चा


why-us-presidents-house-called-the-white-house/  अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है?
अमेरिका के राष्ट्रपति भवन को व्हाइट हाउस क्यों कहा जाता है
फोटो : Social media

व्हाइट हाउस की बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है। आपकी जानकारी के बता दे कि साल 1994 में व्हाइट हाउस को पेंट करने का काम किया गया था तो इसका खर्च दो लाख 83 हजार डॉलर यानी करीब एक करोड़ 72 लाख रुपये से ज्यादा आया था।



Tag #

व्हाइट हाउस में कितने कमरे हैं

व्हाइट हाउस का समाचार

अमेरिका का राष्ट्रपति भवन

वाइट हाउस में कौन रहता है




Post a Comment

0 Comments