चमगादड़ हमेशा उल्टे ही क्यों लटकते हैं । Why Do Bats Hang Upside-Down?


चमगादड़


आपने कभी न कभी चमगादड़ जरूर देखें होंगे जो निशाचर प्रजाति के होते हैं यानी जो पशु या पक्षी जो दिन में पूरे समय आराम करते हैं या सोते हैं। और रात के समय पूरी रात जाग कर अपना काम करते हैं जैसे भोजन ढूँढना शिकार करना, उन्हें निशाचर कहते हैं। 

जैसे ही सूर्य उदय होता है तो चमगादड़ अपने लिए सोने की जगह ढूँढना शुरू कर देते हैं और हमेशा ऐसी जगह ढूंढते हैं जहाँ दिन में भी अंधेरा होता है। जैसे गुफाएँ, घर की छतें, अटारी और पेड़ की घनी टहनियाँ। लेकिन चमगादड़ हमेशा उल्टे लटकते हैं और उल्टे लटक कर ही सोते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चमगादड़ घर की छतों पर या पेड़ों पर हमेशा उल्टे ही क्यों लटकते हैं ?


Image Source : NRDC

सबसे पहला कारण ये है कि उल्टा लटकने की वजह से चमगादड़ों को उड़ने में बहुत आसानी होती है, क्योंकि चमगादड़ की शरीर की संरचना ही इस प्रकार से बनी हुई है कि वो अगर अन्य पक्षियों कि तरह अगर सीधे बैठेंगे तो आसानी से उड़ नहीं पायेंगे क्योंकि उनके पँख इतने मजबूत नहीं होते हैं। तो आसानी से और अचानक उड़ने के लिए चमगादड़ हमेशा उल्टे लटकते हैं ताकि जब भी उनको उड़ना पड़ जाए तो वो एक एकदम से अपने पँखों की पकड़ को छोड़ देते हैं और नीचे गिरने लगते हैं और नीचे गिरते हुए वो आसानी से उड़ पाते हैं।

दूसरा कारण ये है कि चमगादड़ के पैर बहुत कमजोर होते हैं। चमगादड़ के पैर की हड्डियाँ बहुत मजबूत नहीं होती। जिसकी वजह से चमगादड़ के पैर उसके शरीर का पूरा वजन नहीं संभाल सकते हैं। 

कई बार आपने देखा होगा की चमगादड़ जब जमीन पर गिर जाता है तो वो हमेशा अपने शरीर का पूरा वजन अपने पेट के बल पूरी जमीन पर डाल देता है और अपने पैरों को फैला देता है। क्योंकि चमगादड़ के पैर इतने कमजोर होते हैं कि वो अन्य पक्षियों की तरह अपने पैरों पर नहीं बैठ सकता है इसलिए चमगादड़ हमेशा उल्टे लटकते हैं, और उल्टे लटकते हुए उनके शरीर का वजन उनके तनी हुई मासपेशियाँ और तनी हुई नसे सम्भालती है ना कि पैर। 

तीसरा कारण ये है कि उल्टा लटकने की वजह से चमगादड़ को शिकारी पक्षियों से भी सुरक्षा मिल जाती है। क्योंकि चमगादड़ पेड़ की टहनियों पर उल्टे लटकते हैं तो टहनियों की नीचले हिस्सों पर आसानी से छुपे हुए रहते हैं और चाहे फिर टहनी के ऊपरी हिस्से पर कोई भी पक्षी बैठा हो उन्हें कोई भी पक्षी बैठा हो उन्हें कोई फर्क नही पड़ता क्योंकि जो पक्षी टहनी के ऊपर बैठा होता है उनको नीचे लटके हुए चमगादड़ दिखाई ही नहीं देते और चमगादड़ हमेशा सुरक्षित रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments