दुनिया के 10 सबसे ऊँची इमारतें। Top 10 tallest Buildings in The World.

दुनिया की 10 सबसे ऊँची बिल्डिंग 

Top 10 highest building in the world

पिछले 25-30 सालों में दुनिया में बहुत सारी ऊँची इमारतों का निर्माण किया गया है। दुनिया भर में टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की मदद से आज बहुत सारी ऊँची और खूबसूरत इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। आज हम आपको विश्व के 10 सबसे ऊँचे इमारतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.बुर्ज खलीफा (दुबई) 【Burj Khalifa】

बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। जिसे पहले बुर्ज दुबई के नाम से भी जाना जाता था। इसका निर्माण सन 2004 में आरम्भ हुआ था, और ये 2009 में बन कर तैयार हुई। वहीं लोगों के लिए ये 2010 में खोली गयी। इसकी ऊँचाई 2717 फ़ीट है। इसको लोहे और कंक्रीट से तैयार किया गया है। इसे विश्व में प्रसिद्ध ट्विन टॉवर जो की शिकागो में स्थित है व न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के Architechurers द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इसे Samsung कम्पनी द्वारा बनाया गया है। इसमें 9 होटल, 1 शॉपिंग मॉल, 1 आर्टिफिशियल झील व 30,000 निवास स्थल मौजूद हैं। एक और खास बात यह हैं कि बुर्ज खलीफा में एक भारतीय बिजनेसमैन के 22 फ्लैट हैं ।




Sanghai tower china

2.शंघाई टॉवर (चीन) 【 Shanghai Tower ,China】

शंघाई टॉवर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी व चीन की सबसे बड़ी इमारत है। 2073 फ़ीट ऊँची है। जिसमें 128 मंजिले हैं। इसका निर्माण 2008 में शुरू हुआ था। व इसे बनाने में बनाने में लगभग 7 साल लगे। इसे अमेरिकन आर्किटेक्चरल कम्पनी डेन्सलर द्वारा डिज़ाइन किया गया। ये 2014 में बन कर तैयार हुआ। इसमें 330 होटल रुम, व 1100 पार्किंग स्थल है। इसकी शुरुआत 2015 में की गई।


Makkah Clock Royal Tower, Dubai
Image Source : Emirates Holidays


3-मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर(दुबई)【Makkah Clock Royal Tower, Dubai】


ये मक्का में स्थित है। जिसमें 120 फ्लोर है। मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर की ऊँचाई 1971 फ़ीट है। 2004 में इसका निर्माण आरम्भ हुआ था। इसे अब्राज अल बैद के नाम से भी जाना जाता है। ये 2011 में बनकर तैयार हुआ। अब्राज अल बैद को सऊदी बिन लादेन ग्रुप द्वारा बनवाया गया था जो कि सऊदी अरब की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। इसमें कॉन्फ्रेंस सेंटर, म्यूजियम व 10,000 लोगों क्षमता वाला एक प्रार्थना कक्ष मौजूद है। इसके अलावा इसमें कई सारे शॉपिंग मॉल व रेस्टोरेंट भी मौजूद है।



Ping An Finance Centre
Image Source : Archdaily


4-Ping An International finance center (China)

ये दुनिया की चौथी सबसे ऊँची बिल्डिंग है। ये शंघाई टावर के बाद चीन की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है। ये चीन के शेनजेन नामक शहर में स्थित है। इसकी ऊँचाई 599 मीटर यानी 1965 फ़ीट है। इसका निर्माण कार्य सन 2010 में आरंभ हुआ था। पर यह इमारत से पूरी तरह 2017 में बन कर तैयार हो पाई थी। इसकी ऑब्ज़र्वेटरी 550 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।


Lotte world tower
Image Source : Amarujala

5-Lotte World Tower(South Korea)

यह साउथ कोरिया के शहर सिओल में स्थित है। Lotte वर्ल्ड टॉवर की ऊँचाई 1819 फीट है लगभग 13 साल तक इसके डिज़ाइन और योजना पर काम करने के पश्चात यह फरवरी 2011 में बनना आरम्भ हुआ और् 2016 में बनकर तैयार हुई। अप्रैल 2017 में इसे सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया। इसमें 123 मंजिले बनी हुई है। इसे भूकम्प को ध्यान में रख कर बनाया गया है।


One world trade center
Image Source :Onewtc


6-One World Trade Center ( NewYork )

 यह 104 मंजिल ऊँची इमारत है। इसकी 1776 फ़ीट है। ये वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास स्थित है जो कि न्यूयोर्क-अमेरिका में है। ये इमारत सिर्फ न्यूयॉर्क ही नही बल्कि अमेरिका की सबसे बड़ी इमारत है। इसका निर्माण 2006 में शुरू हुआ था और ये 2014 बनकर तैयार हो गयी। इसे रिन्यूएबल एनर्जी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था, जिसकी मदद से बारिश के पानी का दुबारा प्रयोग किया जा सके। 


Guangzhou CTF Finance Centre
Image Source: Wikipedia

7-Guangzhou & Tianjin CTF Finance Center (China)

 इसका निर्माण 2013 में शुरू था, और ये 2018 में बनकर तैयार हुई। ये दोनों इमारतें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इनदोनो को विश्व की 7वीं सबसे बड़ी इमारत में शामिल किया गया है। दोनों की ऊँचाई 1739 फ़ीट है। इसमें कई सारे शॉपिंग मॉल, ऑफिस और होटेल मौजूद है।



Taipei 101
Image Source : Taipei 101


8- Tapei:101 (Taiwan)

इसका निर्माण कार्य 1999 में शुरू हुआ था और ये 2004 में बनकर तैयार हो गई थी। इसकी ऊँचाई 1667 फ़ीट है। 2010 तक यह विश्व की सबसे ऊँची इमारत थी। इसकी सुंदरता कई सारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इससे पहले ये tapei वर्ल्ड फाइनेंसियल सेंटर के नाम से भी जाना जाता था। इस इमारत में लगभग 101 ग्राउंड फ्लोर है। और 5 अंडर ग्राउंड फ्लोर हैं। 61 एलिवेटर्स है जिन्हें तोशिबा ने बनाया है। इनमें डबल डेक सेल्टर्स और 2 हाई स्पीड ऑब्ज़र्वेटरी एलिवेटर्स भी शामिल है।



CITIC Tower
Image Source:Archinect


9- China Zun (China)【CITIC Tower】

इसका निर्माण 2011 में शुरू हुआ और 2018 में यह बनकर तैयार हो गया। इस इमारत का निर्माण बीजिंग में कराया गया। इसकी ऊँचाई 1,731 फीट है। और ये विश्व की 9वीं सबसे ऊँची इमारत है। इसे बीजिंग के केंद्रीय व्यवसाय जिले के रूप में देखा जा रहा है। इसे CITIC ग्रुप के द्वारा तैयार किया गया है।



Shanghai World Financial Center (China)

10- Shanghai World Financial Center (China)

इसकी ऊँचाई 1614 फ़ीट है। इसका निर्माण कार्य 1997 में शुरू हुआ था। और ये 2008 में बन कर तैयार हुई थी। ये 101 मंजिला इमारत है। ये चीन की बीजिंग में स्थित है। इसकी डिज़ाइन को कई सारे लोगों के द्वारा पसन्द किया गया है।



Post a Comment

0 Comments