![]() |
| मुंबई के शहनवाज शेख जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : सोशल मीडिया |
हमारे भारत देश में कोरोना महामारी के भीषड प्रकोप के चलते कई राज्य ऑक्सीजन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। मरीजों के लिए ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा है। महाराष्ट्र राज्य में भी कोविड-19 के चलते हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सरकार भी अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों के अलावा कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं। इन्हीं लोगों में मुंबई के शाहनवाज शेख (Shahnawaz Sheikh) का नाम भी शामिल है। ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे कोरोना मरीजों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आये है।
◆ 6 साल के बच्चे को बचाने के लिए दांव पर लगा दी अपनी जान - मयूर शेलके
दरअसल, मुंबई के रहने वाले शाहनवाज शेख जो सिर्फ एक फोन कॉल पर कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर अपनी तरफ से बिल्कुल फ्री में रहे हैं। इतना ही नहीं, लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी 22 लाख रुपये की एसयूवी कार तक बेच दी। इनके द्वारा उठाए गए इस कदम की सभी लोग बहुत सराहना कर रहे हैं।
'ऑक्सीजन मैन' की हर ओर हो रही तारीफ, मदद के लिए बेच दी अपनी कार
![]() |
| मुंबई का ऑक्सीजन मैन - फोटो : सोशल मीडिया |
शाहनवाज शेख को 'ऑक्सीजन मैन' कहा जा रहा है। वह एक वॉर रूम बनाकर लोगों की मदद कर रहे हैं। उनकी इस अनोखी पहल की हर ओर प्रसंशा हो रही है। शेख सर ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए बताया कि अपनी फोर्ड एंडेवर गाड़ी को बेचने के बाद जो रुपये मिले, उससे उन्होंने 160 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे और अब उसे जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। शाहनवाज का कहना है कि पिछले साल लोगों की मदद करने के बाद उनके पैसे खत्म हो गए थे। ऐसे में उन्होंने कार बेच दी। उनका कहना यह है कि मेरी तरफ से मरते दम तक सभी की हेल्प की जाएगी।
दोस्त की पत्नी ने दम तोड़ तो लिया तभी से मदद के लिये आगे आये
![]() |
| मुंबई का ऑक्सीजन मैन - फोटो : सोशल मीडिया |
आगे बात करते हुए शाहनवाज जी के बताया कि पिछले वर्ष 2020 में उनके एक फ्रेंड की वाइफ को ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल पायी थी, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई थी। इसके बाद से ही उन्होंने तय किया कि वह लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया और वार रूम बनाकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनवरी में सुरुवात में उनके पास ऑक्सीजन के लिए लगभग 50 कॉल आते थे, लेकिन अब 500 से 600 कॉल आते हैं। अब स्थिति ये है कि वह अभी सिर्फ 10 से 20 लोगों तक ही पहुंच पाते हैं। अभी उनके पास 200 सिलेंडर हैं, जिसमें से 40 किराए के हैं। वह पहले जरूरतमंदों को अपने यहां से ले जाने को कहते हैं और वे समर्थ नहीं होते हैं तो उनके घर तक पहुंचा देते हैं।
अभी तक वह चार हजार से अधिक लोगों तक मदद पहुँचा चुके है। शाहनवाज के साथ एक टीम भी काम कर रही है। यह टीम जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर के इस्तेमाल का तरीका भी समझाती है। इस्तेमाल के बाद ज्यादातर मरीजों के परिजन वॉर रूम तक खाली सिलेंडर पहुंचा देते हैं।
jano isko की पूरी टीम की तरफ से शाहनवाज शेख सर को हमारा ग्रैंड सेल्यूट 🙏
Tag #



0 Comments