![]() |
| रेल पटरियों के किनारे लगे W/L (Wistle board) बोर्ड से क्या मतलब होता है? |
आपने रेल यात्रा करते समय पटरियों के किनारे लगे हुए से पीले कलर के बोर्ड देखे होंगे जिनमें आपको W/L लिखा हुआ दिखाई देता है। क्या आप जानते हैं इसका क्या मतलब होता है। हमारी इस पोस्ट में आज आपको हम रेलवे के इससे सिस्टम के के बारे में बताना बताने जा रहे हैं।
रेलवे में उपयोग होने वाले W/L बोर्ड का फुल फॉर्म क्या होता है?
W/L का फुल फॉर्म व्हिसिल बोर्ड (Wistle board) होता है।
इस का फुल फॉर्म जानने के बाद आप समझ गए होंगे इसका संकेत होता है कि इस जगह को व्हिसल/हॉर्न बजाते हुए गुजारना पड़ेगा। और आसान भाषा में समझा जाए तो जिस जगह यह बोर्ड लगा है, उस रेल पथ पर आगे ऐसी जगह आने वाली है। जहाँ लोग रेल पथ पर अक्सर आते-जाते रहते हैं या अन्य गतिविधियाँ होती रहती हैं। एक अन्य कारण और भी होता है कि रेल पथ घुमावदार है और सुरंग या पहाड़ी की वजह से दृश्यता स्पष्ट नहीं है। अतः इस बोर्ड के दिखाई देने पर यहाँ से लगातार लम्बी व्हिसल/हॉर्न बजाते हुए उस स्थान को पार करना पड़ेगा। जिससे हॉर्न की आवाज़ सुनकर वे लोग सतर्क हो जाएं और ट्रेन की चपेट में आकर किसी भी दुर्घटना का शिकार ना पाए।
![]() |
| रेल पटरियों के किनारे लगे W/L (Wistle board) बोर्ड से क्या मतलब होता है? |
इस प्रकार के बोर्ड फाटक से करीब 600 मीटर पहले लगाये जाते हैं। इस प्रकार के बोर्ड को लगाने के पीछे भी यही वजह है कि, रेलवे ट्रैक आती हुई गाड़ी के ड्राइवर को 600 मीटर पर फाटक मौजूद है, इस बात का ध्यान दिलाया जा सके। इस संकेत से गुजरने के बाद ड्राइवर को यहाँ से समपार फाटक तक रुक-रुक कर लगातार लंबी सिटी/हॉर्न बजानी है, जिससे समपार फाटक का इस्तेमाल करने वाले लोग और उस समपार फाटक पर ड्यूटी करने वाला गेट मैन सतर्क हो जाएं। और उस रेलवे ट्रैक पर आने वाली ट्रेन बिना किसी रूकावट के निकल सके।
मुझे आशा है कि अब आप समझ गए होंगे कि रेलवे द्वारा लगाए गए इन सांकेतिक बोर्ड W/L का क्या मतलब होता है। और इन से हमें क्या फायदा होता है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद😊


0 Comments