Top 10 countries with no income tax। दुनिया के 10 देश जहाँ लोगों को नहीं देना पड़ता इनकम टैक्स।

Top 10 Income Tax Free Country । दुनिया के 10 आयकर मुक्त देश


Top 10 countries with no income tax


भारत में नौकरी, कारोबार वाले पेशे से आमदनी वाले हर व्यक्ति को इनकम टैक्स चुकाना पड़ता है। इसके लिए शर्त ये है कि उनकी आमदनी टैक्स छूट की आय सीमा 2.5 लाख रुपये से अधिक हो। लेकिन आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ लोग चाहे जितना कमाएँ इनकम टैक्स के रूप में उन्हें 1 भी रुपया सरकार को नहीं चुकाना पड़ता है।

दुनिया के किन देशों में आयकर नही लगता है ?


1.Bahamas : बहमास

 उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के कैरेबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास में कोई इनकम टैक्स नहीं देना होता है। हालाँकि सभी कर्मचारी और जो स्वरोजगार हैं उन्हें अपने वेतन से राष्ट्रीय बीमा का भुगतान करना पड़ता है। और ये नियम गैर निवासियों पर भी लागू होता है। यहां कैपिटल गेन, उत्तराधिकार या गिट टैक्स भी नहीं देना होता। यहां रियल इस्टेट एक्जीविशन टैक्स(स्टांप ड्यूटी) और होल्डिंग टैक्स(रियल प्रॉपटी टैक्स) लागू है।

2.Qatar : कतर

कतर में तेल का आपार भण्डार है। जिसकी वजह से इस देश के लोग भी काफी अमीर हैं। इसके बावजूद यहाँ इनकम टैक्स नहीं लगता है। किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी पर आयकर Dividend, पूँजीगत लाभ, धन या संपत्ति की ट्रांसफर पर कोई टैक्स नहीं है।

3.Oman : ओमान

ओमान एक तेल उत्पादक देश है। यहाँ भी किसी व्यक्ति से आयकर नहीं लिया जाता है। हालांकि यहाँ कॉरपोरेट टैक्स 12 से 15% देना पड़ता है। यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना पड़ता है

4.Saudi Arab : सऊदी अरब

दुनिया में तेल का सबसे बड़ा निर्यातक देश सऊदी अरब में नागरिकों को कोई टैक्‍स नहीं देना पड़ता है । लेकिन खुद का व्यवसाय करने वाले प्रवासियों को 20% टैक्स देना पड़ता है। इसके अलावा यहाँ किसी भी व्यक्ति पर किसी भी तरह का अभी कोई टैक्स लागू नहीं है।


5.Brunei : ब्रूनेई

इंडोनेशिया के पास मौजूद देश ब्रूनेई में भी किसी भी तरह का निजी इनकम टैक्स नही है। यहाँ सिर्फ एक कर्मचारी ट्रस्ट फण्ड और सप्लिमेंटल कंट्रीब्यूटरी पेंशन योजना है जिसमें लोगों को पैसे जमा करने पड़ते हैं।

6.Bermuda : बरमूडा

यह एक छोटा देश है फिर भी यहां की सरकार कोई पर्सनल इनकम टैक्स नहीं लेती। इस देश में केवल एम्प्लॉयर को 14 फीसदी पे-रोल टैक्स देना होता है।

7.Cayman Islands : केमैन आइलैंड्स 

यहां न इनकम टैक्स देना पड़ता है और न ही सोशल इंश्योरेंश फंड में योगदान। हर एम्प्लॉयर को कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम चलानी होती है। इसमें लगातार नौ माह से काम कर रहे बाहरी कर्मचारी भी शामिल होते हैं।

8.Kuwait : कुवैत

कुवैत में भी हर नागरिक को इनकम टैक्स से मुक्ति मिली हुई है। हालाँकि लोगों को यहाँ सामाजिक बीमा में योगदान देना जरूरी है।

9.United Arab Emirates : संयुक्त अरब अमीरात

अमीरों का देश होने के बाद भी यहां पर इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। इस देश में केवल विदेशी बैंक और विदेशी तेल कंपनियों की कैपिटल गेन इनकम पर नॉर्मल बिजनेस टैक्स ही लगाया जाता है।


10.Monaco : मोनैको

मोनैको कई प्रवासियों का घर माना जाता है। यहां भी कोई आयकर या संपत्ति कर नहीं देना पड़ता है। दुनिया भर के कई करोड़पति यहीं बसे हुए हैं।


तो ये थे 10 ऐसे देश जहाँ आपको कोई आयकर नहीं देना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments