भारत का सबसे बड़ा दरवाज़ा कौन सा हैं । Which is the highest gateway in India

 

Buland darwaza ka itihas

भारत का सबसे बड़ा दरवाज़ा बुलंद दरवाज़ा हैं। बुलंद दरवाज़ा भारत का ही नही पूरे विश्व का सबसे बड़ा दरवाज़ा हैं । ( Highest Gateway in the World )

बुलंद दरवाजा (Buland Darwaza ) जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है, बुलंद का मतलब ऊँचा  और दरवाजा का मतलव द्वार, अर्थात बुलंद दरवाजा का मतलब है सबसे ऊँचा दरवाजा। अब जानते हैं रोचक तथ्य बुलंद दरवाज़ा के बारे में - Intresting Facts about buland darwaza 


◆ Buland Darwaza Kaha par sthit hai ?

बुलंद दरवाज़ा कहाँ पर स्थित हैं ?

बुलंद दरवाज़ा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में स्थित है । फतेहपुर सीकरी की दूरी आगरा से 43 किलोमीटर है । 


◆ बुलंद दरवाज़ा किसने बनवाया ?

बादशाह अकबर द्वारा गुजरात पर विजय प्राप्त करने की स्मृति में  सन 1602 ईस्वी में बुलंद दरवाज़ा का निर्माण करवाया गया । बुलन्द दरवाजा महान बादशाह अकबर के वैभवशाली साम्राज्य का प्रमाण को दर्शाता है। यह लाल बलुआ पत्थर से बना है ।  सफेद और काले संगमरमर इसमें इस प्रकार से इस्तेमाल किया गया है कि इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है। दरवाजे के आगे और स्‍तंभों पर कुरान की आयतें खुदी हुई हैं। यह दरवाजा एक बड़े आँगन और जामा मस्जिद की ओर खुलता है। समअष्टकोणीय ( Isosceles ) आकार वाला यह दरवाज़ा गुम्बदों और मीनारों से सजा हुआ है। 


◆ बुलंद दरवाज़ा की ऊंचाई और चौड़ाई कितनी हैं ?

बुलंद दरवाज़ा की की ऊंचाई लगभग 53.63 मीटर और चौड़ाई 35 मीटर के है। 42 सीढ़ियों के ऊपर स्थित बुलन्द दरवाज़ा अपनी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।


◆ हिन्दू और फारसी स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण होने के कारण इसे "भव्यता के द्वार" नाम से भी जाना जाता है। 

◆ बुलंद दरवाजा के निर्माण में 12 वर्ष का समय लगा।



Post a Comment

0 Comments