भारत देश के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट ( graduates )

भारत देश के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट
भारत देश के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट 


अगस्त्य जायसवाल जी भारत देश के सबसे कम उम्र में ग्रेजुएट ( graduates ) करने बाले शख्स है। इन्होंने मात्र 14 वर्ष की आयु में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करके अपने नाम या रिकॉर्ड बना दिया है। सिर्फ इतना ही नही 10वीं और 12वीं में भी वह अपने नाम रिकॉर्ड बना चुके हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वो तेलंगाना राज्य के पहले ऐसे छात्र है, जिसने 7.5 GPA के साथ सिर्फ 9 साल की उम्र में कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। इतने में कहा रुकने वाले थे, तो 11 साल की उम्र में 63 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा भी पास कर ली। 

अगस्त्य जायसवाल ने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीए मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज़्म की डिग्री पूरी की है। इसके पहले वो 10वीं और 12वीं क्लास में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं।

अगस्त्य जायसवाल जी को क्या-क्या पसंद है 


अगस्त्य जायसवाल जी अन्य शौक भी रखते है, टेनिस खेलना बहुत पसंद है वह राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उन्हें म्यूजिक सुनना भी काफी पसंद है। उन्होंने आगे बताया कि, ‘मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं, इसिलए अब आगे MBBS करूंगा।

 इन सभी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं। उनका कहना है कि मेरे माता-पिता ही मेरे शिक्षक हैं, और उनके सपोर्ट से ही मैं आज इस मुकाम पर हूं। और साबित कर पाया हूं कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। वह केवल 1.72 सेकंड में A से Z तक एल्फ़ाबेट टाइप कर सकते है। 100 तक मल्टीपिकेशन टेबल बता सकते है। अपने दोनों हाथों से लिख सकते है।

अगस्त्य के पिता जी से पूछा गया तो श्री अश्विनी कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी बच्चों में विशेष गुण होते हैं। सभी माता-पिता को अपने बच्चे का विशेष ध्यान देने को जरूरत है। वो    आने वाले समय मे इतिहास रचने की क्षमता रखता है। उनकी मां भाग्यलक्ष्मी ने बात करते हुए बताया की मेरा बेटा हमेशा सवाल करता रहता था, और हमने भी उसे व्यवहारिक जवाब दिए है। आज उसी का यही परिणाम है कि उसने यह इतिहास रच दिया जो हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। इस बात की बहुत खुशी है ।


 

Post a Comment

0 Comments