भारत की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी कौन सी है ?
■ भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ?
Which is the highest peak of India ?
भारत की सबसे ऊँची चोटी कंचनजंघा (Kangchenjunga ) हैं । कंचनजंघा ऊँचाई 8,586 मी॰ (28,169 फीट) हैं । यह नेपाल से भारत को विभाजित करने वाली सीमा पर सिक्किम में स्थित है। कंचनजंगा चोटी, हिमालय रेंज के अंतर्गत आती है। अब जानते कंचनजंघा चोटी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य......
![]() |
| Image Source : TOI |
● कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची पर्वत चोटी है ।
● कंचनजंघा भारत-नेपाल सीमा में, हिमालय में समुद्र तल से 8586 मीटर की उंचाई पर स्थित है ।
● कंचनजंगा तिब्बती शब्द है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'महान हिमानियों के पाँच अतिक्रमण' है, जो इसकी पाँच चोटियों से संबंधित है।
● कंचनजंगा में पांच चोटियाँ सम्मिलित हैं, जिनमें से मुख्य, केन्द्रीय एवं दक्षिण, भारत के उत्तर सिक्किम एवं नेपाल ने ताप्लेजुंग जिले के साथ सीमा साझा करती हैं। अन्य दो चोटियाँ पूर्णतया नेपाल में स्थित हैं। हालांकि कंचनजंगा क्षेत्र में 12 और चोटियाँ हैं जो लगभग 23,000 फीट ऊँची हैं।
● कंचनजंघा लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे कि हिम तेंदुआ, एशियाई काला भालू, हिमालय कस्तूरी मृग, लाल पांडा, रक्त तीतर का घर है।
● कंचनजंगा दूसरा नाम 'कोंगलोचु' है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'बर्फ़ का सर्वोच्च पर्दा' है।
● नेपाल में कंचनजंगा पर्वत कुंभकरन लंगूर कहलाता है।
●सन 1852 तक कंचनजंगा को ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माना जाता था, लेकिन 1849 में हुए ब्रिटिश सर्वे के बाद ज्ञात हुआ कि एवरेस्ट दुनिया की सर्वोच्च शिखर है।
● कचंनजंघा शिखर पर पहला सफल पर्वतारोहण भारतीय डोंगरा रेजिमेंट के “कर्नल प्रेमचंद” ने किया था। प्रेमचंद के पूर्व भी शिखर पर चढ़ाई हेतु असफल प्रयास किए गए परन्तु सफलता नहीं मिली। 1977 में प्रेमचंद विश्व के सर्वप्रथम पर्वतारोही बने, जिन्होंने कचंनजंघा शिखर फतेह किया। प्रेमचंद को लोग “द माऊंटेन मैन”, दा स्नो टाइगर और दा हीरो ऑफ कंचनजंघा के नाम से भी जानते हैं।
# गॉडविन आस्टीन ( K2 ) की बात करे तो यह विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है परन्तु यह पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित है जिसे पाकिस्तान के लोग शाहगौर या चागोर के नाम से जानते है , जो 8611 मीटर ऊंची है ।


0 Comments