![]() |
| "आत्मनिर्भरता" शब्द वर्ड ऑफ द ईयर 2020 में शामिल, ‘Aatmanirbharta’ Oxford Hindi word of 2020 |
ऑक्सफॉर्ड दुनिया भर में बोली जाने वाली कुछ खास भाषाओं में बोले जाने नए शब्दों के उपयोग पर खास नजर रखती है। इसके बाद उन इन शब्दों को ऑक्सफॉर्ड अपने नए एडिशन में शामिल करती है। इसको आगे बढ़ाते हुए ऑक्सफॉर्ड ने हिंदी शब्द "आत्मनिर्भरता" को वर्ड ऑफ द ईयर 2020 के तौर पर शामिल किया है।
‘Aatmanirbharta’ Oxford Hindi word of 2020
‘Aatmanirbharta’ ko word of the year 2020 me shamil kiya gya
इस शब्द का उपयोग पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से पहली बार 12 मई 2020 में आर्थिक पैकेज का एलान करते समय किया था।
इस शब्द का चयन करने के एडवाइजरी पैनल में लैंग्वेज एक्सपर्ट कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फोक्सेल आदि के नाम सामिल है जिन्होंने आपसी सहमति से इस शब्द "आत्मनिर्भरता" को Oxford Hindi word of 2020 घोषित किया।
पिछले वर्ष सामिल हुए हिंदी शब्दो की बात की जाए तो, आधार शब्द साल 2017 में शामिल हुआ। नारी शक्ति शब्द 2018 में, और संबिधान 2019 में शामिल हुए हैं।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्णन वेंकटेश्वरन ने एक बयान में कहा कि, महामारी के शुरुआती दौर में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए COVID-19 रिकवरी पैकेज की घोषणा की, तब उन्होंने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर जोर दिया था।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन के बाद 'आत्मानुभारत' के उपयोग में भारी वृद्धि हुई। भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में इस वाक्यांश प्रमुखता से प्रकाश डाला गया। भारत देश ने आत्मानिभर अभियान तहत कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। इन्ही सफलताओं में से एक भारत में COVID-19 वैक्सीन का बड़े पैमाने पर निर्माण भी है। आज भारत देश में कोविड-19 वेक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण हुआ और एक अभियान के तहत सम्पूर्ण देश मे वेक्सीन लगाना चालू हो गया है। इसके अलावा भारत अन्य पड़ोसी देशों को भी इस वैक्सीन को उपलब्ध करा रहा है।

0 Comments