आईपीएल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा छक्का चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल द्वारा मारा गया। इसमे गेंद 125 मीटर दूरी तक गई थी। यह आईपीएल इतिहास किसी खिलाड़ी द्वारा लगने वाला सबसे लंबा छक्का था।
यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2008 में खेला था। इसी मैच में खेलते हुए एल्बी मोर्कल ने प्रज्ञान ओझा की धीमी गति के बाएं हाथ के स्पिन गेंद पर खेलते हुए इस रिकॉर्ड Longest Six in IPL History आईपीएल में बनाया था।
IPL में सबसे लंबा सिक्स किसने लगाया है
Longest Six in IPL History
दूरी के हिसाब से आईपीएल इतिहास के 10 सबसे बड़े छक्के लगाने बाले बल्लेबाज
- एल्बी मोर्कल - 125 मीटर
- प्रवीण कुमार - 124 मीटर
- एडम गिलक्रिस्ट - 122 मीटर
- रॉबिन उथप्पा - 120 मीटर
- रॉस टेलर - 119 मीटर
- क्रिस गेल - 119 मीटर
- गौतम गंभीर - 117 मीटर
- रोहित शर्मा - 115 मीटर
- एमएस धोनी - 112 मीटर
- एबी डीविलियर्स - 111 मीटर
नोट - इस लिस्ट में प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है जो एक गेंदबाज़ हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर प्रवीण कुमार एक शानदार स्विंग गेंदबाज के रूप में जाने जाते है। लेकिन उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए अनपे बल्ले से वो निशान बनाया जो आज तक गहरा है। कहने का मतलब है उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया है। सबसे लंबे छक्के जडऩे वालों की सूची में ये नाम सभी के लिए हैरानी भरा है। प्रवीणकुमार ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यूसुफ पठान की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंद को 124 मीटर दूर पहुंचाया था।
IPL इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े शॉट लगाना और ख़ासकर छक्के मारने से दर्शकों में उत्साह हद से ज़्यादा बढ़ जाता है। साथ ही लंबे शॉट की वजह से टीम का रन रेट बढ़ जाता है। कुछ शॉट काफ़ी दमदार होते हैं तो कुछ में बेहद सही टाइमिंग के साथ लगाए जाते हैं। जब कोई बल्लेबाज लंबा शॉट लगाता है तो तो वह शॉट ताकत के साथ बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खेला जाता है। तब जाकर कहीं लंबी दूरी का शॉट लगता है।

0 Comments