![]() |
| IPL 2020 का सबसे महँगा खिलाड़ी |
क्रिकेट के हम सभी बहुत दीवाने हैं और हम सभी क्रिकेट देखने बहुत पसंद करते है। अगर आईपीएल की बात की जाए तो आईपीएल को भारत में क्रिकेट का त्योहार कहते हैं। कहने का मतलब यह है कि आईपीएल भारत में बहुत देखा जाता है, और सबसे अच्छा फायदा यह है कि वह 20 ओवर का होता है। इससे कम समय में क्रिकेट का आनंद लिया जा सकता है। आप भी आईपीएल देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक सवाल है आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन सा बिका था। क्या आप जानते हैं इस सीजन में किस खिलाड़ी को सबसे अधिक पैसे देकर खरीदा गया था। आइए जानते हैं आईपीएल 2020 के पांच महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
आईपीएल 2020 सीजन के लिए कोलकाता में खिलाड़ीयों की नीलामी हुई थी। जिसमे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और पार्टटाइम बल्लेबाज पैट कमिंस ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे। जिन्हें 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खरीदा था।
IPL 2020 नीलामी के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी
15.50 करोड़ रुपये - पैट कमिंस, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
10.75 करोड़ रुपये - ग्लेन मैक्सवेल, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)
10.00 करोड़ रुपये - क्रिस मौरिस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)
8.50 करोड़ रुपये - शेल्डन कॉटरेल, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP)
8 करोड़ रुपये - नाथन कुल्टर नाइल, मुंबई इंडियंस (MI)
यह बात तो हुई आईपीएल के सबसे महंगे पांच खिलाड़ी की, लेकिन इसमें किसी भी भारतीय प्लेयर को जगह नहीं मिली। अब यदि भारतीय प्लेयर की बात की जाए तो क्या आप जानते है कि आईपीएल 2020 में सबसे अधिक पैसे में खरीदा गया खिलाड़ी कोन सा है।
![]() |
| sabse mehnga khiladi ipl 2020 |
आईपीएल 2020 में सबसे अधिक पैसे में खरीदा गया भारतीय खिलाड़ी कोन सा है ?
IPL 2020 के सीजन कि नीलामी में भारत का अब तक जो सबसे महंगा खिलाड़ी बिका है उसका नाम पीयुष चावला है। जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके बाद दूसरे नम्बर पर वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है, जिन्हें केकेआर ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।


0 Comments