उत्तर प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी | Important Information About Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी,  Important Information About Uttar Pradesh


उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और नेपाल के साथ एक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ जुड़ा हुआ है।


9 नवंबर 2000 को, एक नया राज्य, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र से अलग करके बनाया गया था।


प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, राम गंगा, घाघरा, बेतवा, केन आदि शामिल हैं।


लोक नृत्य की बात की जाए तो चरकुला, कर्म, पांडव, पाई-डंडा, थारू, धोबिया, राय, शायरा आदि देखने को मिलेंगे।


ऐतिहासिक और पर्यटक रुचि के स्थान जो घूमने के आप जा सकते है। इनमे आगरा, मथुरा-वृंदावन, अयोध्या, वाराणसी, इलाहाबाद, बौद्ध सर्किट (कौशाम्बी, कपिलवस्तु, कुशीनगर, संकिसा, श्रावस्ती, सारनाथ), चित्रकूट, लखनऊ, झाँसी, आदि शामिल है।


प्रदेश में वर्तमान में दो अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ में और लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी में स्थित है।


इसके अलावा कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांसी, बरेली, ग़ाज़ियाबाद, गोरखपुर, सहारनपुर और रायबरेली शहरों में घरेलु हवाई अड्डे हैं।


गोस्वामी तुलसीदास, कबीरदास, सूरदास से लेकर भारतेंदु हरिश्चंद्र, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य राम चन्द्र शुक्ल, मुँशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला', सुमित्रानन्दन पन्त, मैथलीशरण गुप्त, सोहन लाल द्विवेदी, हरिवंशराय बच्चन, महादेवी वर्मा, राही मासूम रजा, हजारी प्रसाद द्विवेदी, अज्ञेय जैसे महान कवि और लेखक इसी पावन धरती हुए हैं।


उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिलों की संख्‍या (75) है तथा मण्‍डल 18 है।


हिंदी राज्य में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है, और राज्य की आधिकारिक भाषा भी है।


उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ समय समय पर सभी धर्मों के त्योहार मनाये जाते हैं।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य 2,40,928 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय प्रयागराज में है।



यहाँ के मुख्य शहर इटावा, कानपुर, हरदोई हमीरपुर, चित्रकूट, एटा , जालौन, नोएडा ललितपुर,सीतापुर लखीमपुर खीरी, वाराणसी , चन्दौली, प्रयागराज,जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर,बस्ती नोएडा,बुलंदशहर मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, गोंडा यहाँ के मुख्य शहर हैं।



1968 के बाद से उत्तर प्रदेश में दस बार अलग-अलग कारणों से और कुल 1,700 दिनों के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया है।



उत्तर प्रदेश में स्थित इलाहाबाद उच्च न्यायलय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायलय है।




उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई भाग गंगा के मैदान में है। यह काफी हद तक एक उपजाऊ मैदान से बना हुआ है।


प्रमुख फसलों धान, गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का, उड़द (काला ग्राम), मूंग (हरा ग्राम) अरहर आदि की फसल की जाती है।


राज्य का चावल उत्पादन में देश में दूसरा स्थान है।


गन्ना उत्पादन के मामले में राज्य का देश में पहला स्थान है।


2012 की पशु-जनगणना के आधार पर कुल पशु संख्या में राज्य का देश में प्रथम स्थान है। 


यहां हस्तशिल्प बहुत प्रसिद्ध है जिसमें प्रमुख रुप से चिकन वर्क, कढ़ाई, फर्नीचर, मिट्टी के खिलौने, कालीन बुनाई, रेशम, चूड़ियाँ, पीतल के काम आदि का काम बहुत किया जाता है। 



उत्तर प्रदेश राज्य सबसे अघिक दूध का उत्पादन करता है।


यह मुख्यत: कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ की तीन-चौथाई (75 प्रतिशत) से अधिक जनसंख्या कृषि कार्यों में लगी हुई है।


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पहली आयुर्वेदिक दवा उद्योग की स्थापना न्यू इंडिया फार्मास्युटिकल्स नाम से की गयी है। यह ओधोगिक इकाई करीब सौ से अधिक दवाओ का उत्पादन करती है। 


उत्तर प्रदेश में बिजली का उत्पादन सोनभद्र जिले से अधिकतम होती है, यहां के बिजली उत्पादन इकाईयों में थर्मल पावर ओबरा, थर्मल पावर अनपरा, एन. टी. पी. सी. बीजपुर, एन.टी.पी.सी शक्तिनगर, रेनुसागर, रिहन्द परियोजना और लैंको पावर प्लांट-प्राइवेट शामिल हैं।



उत्तर प्रदेश में सभी के लिए आकर्षण की कई चीज़ें हैं जिन्हें आप देखने जा सकते है।


ताजमहल, आगरा।

प्राचीन तीर्थ स्थानों में वाराणसी, अयोध्या, विंध्याचल, चित्रकूट,शाकम्भरीदेवी सहारनपुर, प्रयागराज (प्रयाग), सोरों, मथुरा, वृन्दावन, देवा शरीफ, नैमिषारण्य आदि है।

फ़तेहपुर सीकरी में शेख़ सलीम चिश्ती की दरगाह

सारनाथ, श्रावस्ती, कुशीनगर, संकिसा (फर्रुखाबाद)/ बसंतपुर (ज़िला एटा, उत्तर प्रदेश), कांपिल/ वर्तमान फ़र्रूख़ाबाद, पिपरहवा (जिला सिद्धार्थनगर) और कौशांबी प्रमुख हैं।

कानपुर देहात जिले में पौराणिक वाणेश्वर महादेव मंदिर और ऐतिहासिक परहुल देवी मंदिर दर्शनीय हैं।

आगरा, सारनाथ, वाराणसी, प्रतापगढ़, लखनऊ, झांसी गोरखपुर जौनपुर, कन्नौज, महोबा, देवगढ, बिठूर और विंध्याचल हिन्दू एवं मुस्लिम वास्तुशिल्प और संस्कृति के महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थान हैं।



आप हमारे  Facebook पेज को भी लाइक करें


Post a Comment

0 Comments