न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला राष्ट्रीय पक्षी जो उड़ नही सकता | Fact about Kiwi bird in hindi

Fact about Kiwi bird in hindi, कीवी पक्षी के बारे में जानकारी
Fact about Kiwi bird in hindi, कीवी पक्षी के बारे में जानकारी


जी हां ऊपर आप जो पढ़ रहे है, वह एकदम सही है। न्यूजीलैंड में पाया जाने वाला यह पक्षी वहां का राष्ट्रीय पक्षी है और वहां के निवासियों को विश्व के अन्य भागों में कीवी नाम से ही बुलाया जाता है। यह एक ऐसा पक्षी है, जिसके पंख होते हैं पर यह उड़ नहीं सकता। इसके नाम से एक पूरे देश के लोगों को संबोधित किया जाता है और इसी के नाम से मिलता-जुलता एक फल भी होता है। हम बात कर रहे हैं कीवी पक्षी की।

कीवी पक्षी के बारे में  मज़ेदार बातें

Fact about Kiwi bird in hindi


◆ इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत यही है कि ये ना उड़ने वाले पक्षियों में सबसे छोटा पक्षी है।

◆ कीवी की अब तक कुल 5 जाति पाई गई हैं, जिनमें से 2 को आईयूसीएन के द्वारा अपनी रेड डाटा बुक में असुरक्षित श्रेणी और 1 को एनडेंजर्ड और 1 को क्रिटिकली एनडेंजर्ड श्रेणी में रखा है। 

◆ कीवी के पंख होते हैं, लेकिन उन्हें सहारा देने वाली कोई भी अस्थि इत्यादि उनके शारीरिक ढांचे में नहीं होता, इसीलिए ये उड़ने में सक्षम नहीं होते है। 

◆ जो पंख होते हैं वो इतने छोटे होते हैं कि शरीर के फरों में ही छिप जाते हैं। इसलिए यह पंख होते भी उड़ नही सकता।

◆ कीवी के पास स्तनधारियों और अन्य बड़े पक्षियों की तरह दिमाग पाया जाता है।

◆ यह एक बार में एक ही अंडा देता है।

◆ कीवी का वजन 1.5 से 3.3 किलो तक हो सकता है। 

◆ कीवी की चोंच लम्बी होती है। जिससे इन्हें अपने शिकार को पकड़ने में आसानी होती है। यह अक्सर कीड़ों मकौड़ो और फलो को ही ख़ाते देखे जा सकते हैं।

◆ इनके सुनने और सूंघने की शक्ति बहुत तेज़ होने के बावजूद इनकी नज़र थोड़ी कमज़ोर होती है। ऐसा माना जाता है कि दिन के समय ये महज 2 फुट की दूरी और रात को 6 फुट की दूरी तक  देख सकते है।

◆ कीवी पक्षी के संभोग का मौसम जून में शुरू होकर मार्च में खत्म होता है। इस समय के दौरान इनके पास भोजन की अच्छी खासी मात्रा उपलब्ध होती है। इस बजह से ये बेस्ट टाइम होता है।

◆ कीवी के शरीर का औसतन तापमान 38 डिग्री सेल्सियस होता है, जो कि बाकी के जानवरों से 2 डिग्री कम और मनुष्यों से 2 डिग्री ज्यादा होता है। यह अन्य पक्षियो के विपरीत तापमान होता है।

◆ रात को कीवी-कीवी की आवाज़ निकालता रहता है, इस वजह से इसका कीवी नाम पड़ गया।

◆ कीवी पक्षी की औसत उम्र 30 से 40 साल हो सकती है।

◆ सिर्फ न्यूज़ीलैंड जगह की जलवायु इसके जीवन जीने के लिए अनूकूल है इसलिए यह पक्षी दुनिया के किसी भी चिड़ियाघर में देखने की नहीं मिलेंगे।

◆ कीवी पक्षी पेड़ो के खोखले तना या फिर जमीन के अंदर बिल बनाकर रहना पसंद करते है।

Post a Comment

0 Comments