5 खोजें जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। Archeological Discoveries That Are Still Unsolved.


इस दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जो आजतक पहेली बने हुए हैं, वैज्ञानिक भी इन्हें सुलझाने में कामयाब नहीं हो सके हैं। आज ऐसे ही 5 रहस्यों के बारे में हम आपको बताने जा रहे है।

1. PIRI REIS WORLD MAP(1513):-

ये अब तक का मिला सबसे पुराना 'दुनिया का नक्शा' (World-Map) है।जिसे सन 1513 में चित्रकार पेरि रिस(Piri Reis) ने बनाया था। आज इस नक्शे का एक तिहाई हिस्सा ही मौजूद है। ये नक्शा ज्यादा रहस्यमयी इसलिए है क्योंकि इसमें अंटार्कटिका को बड़ी ही सटीकता के साथ दिखाया गया है। जबकि ये नक्शा अंटाकर्टिका के आधिकारिक खोज होने के सैकड़ों साल पहले बना था। University Of New Hampshire के प्रोफेसर चार्ल्स हैबगुड ने इस नक्शे का कई सालों तक गहरा अध्ययन किया। जिसके बाद 1965 में उन्होंने एक किताब लिखी। जिसमें उन्होंने इस नक्शे के कई राज खोले और बताया कि इस नक्शे को तैयार करने के लिए Mercator Projection तकनीक का इस्तेमाल किया गया था , जबकि इस तकनीक का अविष्कार इस नक्शे के बनने के सैकड़ों साल बाद हुआ था। और उन्होंने ये भी दावा किया कि इस नक्शे को बनाने वाले जरूर किसी फ्लाइंग टेक्निक के बारे में जानते होंगे, क्योंकि उनके अनुसार जमीन से अनुमान लगाकर इस नक्शे को बनाना उस समय असंभव था।

2. The Stonehenge:-

ये विशाल पत्थरो की एक रहस्यमयी गोलाकार रचना है। पुरातत्वविदों का मानना है कि इसका निर्माण 3000BCE से 2000BCE के बीच हुआ था । और उनके मुताबिक ये उस समय एक कैलेंडर की तरह काम करता था जो सूरज चाँद और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता था। 1100 ईसवी में लिखी गई एक किताब 'द ब्रट' में ये बात साफ तौर से बताई गई है कि Stonehenge का निर्माण Giants यानी विशाल आकर के इंसानों ने किया था । इन जाइंट्स को नेफिलीम कहा जाता था। लेकिन इनसब बातों के बावजूद भी आज तक इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिला कि इस विशालकाय रचना का निर्माण किसने और क्यों किया था।

 3.The AntiKythera Mechanism:-

1901 में ग्रीस के Antikythera शहर के समुद्र से शोधकर्ताओं को एक अजीब चीज मिली। जिसे पहली बार देखने पर ये अनुमान लगाया कि ये जहाज के नियंत्रण में इस्तेमाल की जाने वाली व्हील का हिस्सा हो सकता है । लेकिन ये चीज कुछ और ही थी और इसमें ठीक वैसे गियर व्हील्स मौजूद थें, जैसे आजकल के मॉडर्न घड़ियों में होते हैं वैज्ञानिकों ने हाईटेक X-RAYS Tomography का इस्तेमाल करके इस चीज का सच सामने लाया। खोजकर्ताओं के अनुसार ये दुनिया का पहला एनालॉग कंप्यूटर था जिसका इस्तेमाल खगोलीय घटनाओं की अचूक तिथियों को जानने के लिए और एकएक कैलेंडर की तरह किया जाता था।

4.The Voynich Manuscript:-

आजतक के प्राचीन लिपियाँ खोजी गयी हैं और उनमें से कई लिपियो को डिकोड भी किया जा चुका है। लेकिन एक लिपि ऐसी है जिसे पढ़ पाना आज तक सम्भव नहीं हुआ, इस लिपि में लिखी हुई किताब को आज तक कोई भी नहीं पढ़ पाया है। जबकि ये किताब सिर्फ 600 साल पुरानी ही है। ये किताब 20वीं सदी की सबसे चर्चित किताबों में से एक है, जो 1912 में एक एंटीक बुक सेलर के हाथ लगी थी। इस किताब का नाम है "द वोइनिक मैनुस्क्रिप्ट"। जिसमें ग्रह तारे इंसान और कई पेड़ पौधों के चित्र मौजूद है। जिसमें से कई पेड़ पौधे तो हमारे पृथ्वी के किसी भी पेड़ पौधे से मेल नहीं खाते। इस पुस्तक की लिपी को समझने की कोशिश आजतक कई कोड ब्रेकर्स ने की लेकिन कोई भी इसे पढ़ने में कामयाब नहीं हो पाया। इस लिपि में एक ऐसी बात देखी गयी है जो दुनिया के किसी अन्य लिखावट में नहीं मिलती। इस लिपि में कुछ अक्षरों के पैटर्न बार बार रिपीट किये गए हैं इस किताब में चित्रों का मतलब निकालने की कई कोशिशें हुई लेकिन इसमें बताई गई बातें अभी तक एक रहस्य है।

5. The Quimbaya Aircrafts:-

कोलंबिया में खुदाई के दौरान शोधकर्ताओं को सोने की 17 कलाकृतियाँ मिली जो दिखने में आजकल के युद्ध विमान और छोटे विमानों को तरह दिखते हैं, इन कलाकृतियों को आज से 3000 साल पहले कोलम्बिया के किम्बाया सभ्यता ने बनाया था। जब कुछ ऐरोस्पेस-इंजीनयर्स ने इसके बड़े मॉडल बनाकर ये पता करना चाहा कि ये उड़ सकते थे या नहीं तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई , ये सारे अर्टिफैक्टस पूरी तरह से Aerodynamical थे और ईंजन लगाने पर आसानी से उड़ सकते थें। वैज्ञानिकों के लिए ये आज भी पहेली बनी हुई है कि आज से हजारों साल पहले लोगों को विमानों के बारे में कैसे पता चला होगा।

Post a Comment

0 Comments