1 Jan 2021 को दुनिया भर में जन्में 3 लाख से ज्यादा बच्चे, जानिए भारत में कितने | Highest Number of births in the World and india

Highest Number of births in the World and india
Highest Number of births in the World and india


Image source _ UNICEF


1 जनवरी 2021 न्यू ईयर के दिन विश्व मे 371,500 से अधिक बच्चे पैदा हुए थे और सिर्फ 1 जनबरी के दिन भारत मे 60,000 बच्चे पैदा हुए जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होने का रिकार्ड है!


Highest Number of births in the World



यह जानकारी UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने एक बयान में शेयर की है। अगर आकड़ो पर नजर डाली जाए तो इस प्रकार अलग अलग देशों में बच्चों का जन्म हुआ।


highest number of births in India



देश का नाम / पैदा होने वाले बच्चोें की संख्या

भारत = 59,995

चीन = 35,615

नाइजीरिया = 21,439

पाकिस्तान = 14,161

इंडोनेशिया = 12,336

इथियोपिया = 12,006

अमरीका = 10,312

मिस्त्र = 9,455

बांग्लादेश= 9,236

रिपब्लिक ऑफ द कांगो = 8,640



अगर पिछले साल 2020 के आकड़ो पर नजर डाली जाए तो पूरे विश्व में एक जनवरी को 3.86 लाख बच्चे पैदा हुए थे। जिसमे सिर्फ भारत देश मे ही अकेले  67,385 बच्चे पैदा हुए थे।  इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन में 44,760 बच्चों ने जन्म हुआ था।


यह भी एक रोचक जानकारी है की इस साल पूरे विश्व में कितने बच्चों का जन्म हुआ। पिछला साल बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है खासकर कोरोनावायरस के चलते बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है अब कोरोनावायरस की वैक्सीन आ जाने के बाद सभी देशों में इसका टीका लगाने का काम शुरू हो गया है और आशा है कि आने वाला समय इन बच्चों और हम सभी के लिए अच्छा हो। देश की केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इससे निपटने का काम युद्ध स्तर पर कर रही है। जिससे देश को कोरोनामहामारी के बाद बेहतर दुनिया में बदला जा सके।


नए साल 2021 में सबसे पहले बच्चे का जन्म किस देश मे हुआ? 



नए साल 2021 में सबसे पहले बच्चे का जन्म फिजी देश मे हुआ है। और अमेरिका देश में सबसे आखिरी बच्चे का जन्म हुआ।




News Source - UNICEF








Post a Comment

0 Comments