दुनिया की सबसे तेज मोटरसाइकिल कौन सी है | Fastest Motorcycles In The World

Fastest Motorcycles In The World
Fastest Motorcycles In The World


क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे तेज मोटरसाइकिल कौन सी है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की टॉप 5 सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स की लिस्ट तो आइये देखते हैं कौन सी बाइक्स हैं इनमें शामिल है। इस लिस्ट में कुछ ऐसी बाइक है जिनसे आप परिचित होंगे। सुपर-फास्ट मोटरसाइकिल की सवारी करना हो सकता है आपके सपनों में सामिल हो, इसलिए आइए एक नजर डालते हैं कि कौन सी सबसे तेज मोटरसाइकिलें आप खरीद सकते हैं।



दुनिया की सबसे तेज़ मोटरसाइकिल कौन सी है?


Fastest motorcycle in the world?



Dodge Tomahawk


दुनिया की सबसे फास्टेस्ट बाइक यही है।  इसे अमेरिका की इस बाइक को अमेरिका की कंपनी डॉजे ने तैयार किया है। इस बाइक में 8277 सीसी की क्षमता का 10 वॉल्व वाला 4 स्ट्रोक इंजन का लगया गया है। ये एक नॉन स्ट्रीट लीगल बाइक है। मतलब इस बाइक को सामान्य रोड़ पर चलाने की अनुमति नहीं है। इस बात का अंदाजा आप इसके पिकअप से ही लगा सकते हैं, की ये बाइक महज 1.7 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 563 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई है। जो किसी भी बाइक द्वारा अब तक की सबसे बेस्ट स्पीड है। आपको सुनकर भी हैरानी होगी कि बाइक द्वारा इतनी स्पीड भी ली सकती है।


Suzuki Hayabusa


जब रेसिंग बाइक की बात आती है, तो सु​जुकी का जिक्र न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। सुजुकी हायाबुसा दुनिया की दूसरी सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक है। इस बाइक में कंपनी ने 1340 सीसी की क्षमता का 4 सिलेंडर युक्त DOHC इंजन प्रयोग किया है। ये बाइक महज 2.6 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 399 किलोमीटर प्रतिघंटा है। आपको बता दें कि, सुजुकी हायाबुसा के फैन बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी हैं। हमारी लिस्ट में से दूसरा स्थान मिला है।


MTT Turbine Superbike Y2K


इस बाइक का निमार्ण अमेरिका के फ्रैंकफिन स्थित कंपनी एमटीटी टरबाइन टेक्नोलॉजी ने किया है। इस बाइक में कंपनी ने रोल्स रॉयस का 250-C18 turboshaft इंजन लगाया है। इसके अलावा इसमें 2 स्पीड सेमी आटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। ये बाइक महज 2.5 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 365 किलोमीटर प्रतिघंटा है। लिस्ट में इसे 3 नम्बर पर रख गया है।


Kawasaki Ninja H2R


यह भी जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी कावासाकी द्वारा बनाई गई बाइक है। इस सुपरबाइक कावासाकी निंजा एच2आर

बाइक में 998 सीसी की क्षमता का 4 स्ट्रोक इन लाइन DOHC इंजन का प्रयोग किया है। इसकी तेज रफ्तार के चलते कंपनी ने इस बाइक में एक इलेक्ट्रॉनिक राइडर सपोर्ट सूट को भी शामिल किया है। ये बाइक महज 2.5 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 357 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे लिस्ट में 4 नम्बर पर रखा गया हैं।


Honda CBR 1100 XX Blackbird


होंडा की सुपरबाईक सीबीआर 1100 एक्सएस ब्लैकबर्ड हमारी इस लिस्ट में 5 नम्बर पर है। कंपनी ने इस बाइक में 1137 सीसी की पावर का लिक्विड कूल्ड इनलाइन 4 सिलेंडर इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 153 HP की पॉवर देता है। ये बाइक महज 2.8 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है।


Post a Comment

0 Comments