![]() |
| भारत के बारे में रोचक तथ्य, Intresting facts about India |
अद्भुत बातों को जाना होगा पर हमने सोचा क्यों ना अपने देश भारत के कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों का पोस्ट की बनाया जाए। इसलिए हमने आज इस पोस्ट में भारत के रोचक तथ्य के बारे में बताया है। मुझे लगता है काफी तथ्यों के बारे में आपको पता होगा और कुछ तथ्य अपने पहली बार सुने होंगे। बहुत ही ऐसी बात है जो हमारे देश को खास बनती है। जिन पर हम गर्व कर सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको भारत के बारे में रोचक तथ्य(Intresting facts about India) के बारे में बतायगे।
भारत के बारे में रोचक तथ्य
Intresting facts about India
विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।
भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।
विश्व के सबसे लंबे रेलवे लाइन नेटवर्क की सूची में भारत का 5वां स्थान है।
दुनिया की तीसरी बड़ी आर्मी भारत की है।
भारत एक बार में 104 सैटेलाइट लांच करने वाला पहला देश है।
भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्यादा है। साथ ही सबसे ज्यादा त्योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।
21 जून को मनाए जाने वाले “विश्व योग दिवस” की शुरुआत भारत ने ही की है।
विश्व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है।
विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।
भारत की सभ्यता विश्व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्व के कई प्राचीनम स्थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।
गणित में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नंबर ‘जीरो’ की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।
भारत की शकुंताला देवी को ह्यूमन कैलकुलेटर कहा जाता है, क्योंकि वह मैथ के कैलकुलेशन को कैलकुलेटर से भी तेज हल कर लेती थीं।
जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।
देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।
भारत में ही विश्व का सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या लगभग 26000 है।
दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।
भारत में शाकाहारियों की संख्या विश्व में सर्वाधिक हैं।
तिरूपति स्थित विष्णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्का से भी श्रद्धालु आते हैं।
भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25% यही उपयोग की जाती है।
बृहादेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की नंदी की सवारी करती हुई सबसे बड़ी मूर्ति है। ल। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।
हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा लोगों आते हैं।
भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं, और नासा में 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं।
दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।
भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा है। हमारे देश की सीमाएं 7 देशों के साथ लगती हैं, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार (बर्मा) और श्रीलंका शामिल है।
भारत में एक माह में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी, ठंड, बारिश और सामान्य मौसम का अनुभव किया जा सकता है।
हमारे देश के मध्य भाग से कर्क रेखा गुजरती है। कर्क रेखा को पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा भी कहा जाता हैं। यह रेखा जिस देश से गुजरती है, वहां दोपहर के वक्त सूर्य ऊपर की ओर होता है।
2011 में हुई जनगणना के अनुसार भारत में 1.2 बिलियन (अरब) की आबादी है, जो इसे दुनिया का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश बनाती है।
चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी झील है, जो 1,165 किमी की क्षेत्रफल में फैली है।
कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तट से लगभग 8586 मीटर है।
गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है, जो 2525 किमी तक बहती है।
लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कारगिल जिले के द्रास नामक जगह को भारत का सबसे ठंडा क्षेत्र माना गया है। यहां तापमान −45° सेंटीग्रेट तक गिर जाता है।
भारत का सबसे निचला स्थान कुट्टनाड है। यह समुद्री तट से करीब 2.7 मीटर की ऊंचाई पर है।
राजस्थान के उत्तरी भाग में स्थित चुरू नामक स्थान भारत की सबसे गर्म जगह है। यहां गर्मियों के मौसम में 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है।
भारत का दक्षिण भाग दोनों तरफ से समुंदर से घिरा है। एक तरफ अरब सागर है और दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी है।
भारत दुनिया का सबसे ज्यादा मस्जिद वाला देश है। यहां 3 लाख से भी अधिक मस्जिद हैं।
हिमालयन नीली भेड़ पूरी दुनिया में सिर्फ भारत में ही पाई जाती है।
हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) है।
भारत के सुंदरवन में सबसे अधिक रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं, इसी वजह से यह जगह विश्व प्रसिद्ध है।
भारत विश्व का सबसे ज्यादा मसालों का उत्पादन करने वाला देश है।
भारत के कुछ लोकप्रिय खाद्य पदार्थों की उत्पत्ति भारत में नहीं हुई, जिनमें आलू, टमाटर और मिर्च शामिल है। इन खाद्य पदार्थ को पुर्तगाली भारत लेकर आए थे।
विश्व की सबसे तीखी मिर्च भारत के पूर्वी क्षेत्रों के राज्यों में उगाई जाती है। इस मिर्च को भूत झोलकिया के नाम से जाना जाता है।
दुनिया में गन्ने के रस से शक्कर यानी चीनी बनाने की शुरुआत सबसे पहले भारत में हुई थी।
भारत दुनिया का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला देश है। भारत में प्रति वर्ष 186 मिलियन टन तक दूध का उत्पादन किया जाता है।
भारत देश के खेलों से सम्बंधित तथ्य
मुक्केबाजी में सबसे अधिक गोल्ड मेडल जितने वाली महिला मैरी कॉम भारत से हैं।
गीता फोगाट अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जितने वाली भारत की पहली महिला रेसलर हैं।
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की याद में हर वर्ष 29 अगस्त को उनकी जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
भारत के विश्वनाथ आनंद दुनिया के सबसे बेहतरीन चेस खिलाड़ियों में से एक हैं।
खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रतिवर्ष राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार दिए जाते हैं।

0 Comments