जानिए जापान से जुड़ी ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी | interesting facts about japan

जानिए जापान से जुड़ी ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी, interesting facts about japan
जानिए जापान से जुड़ी ऐसी बातें जो आपको हैरान कर देंगी, interesting facts about japan


जब भी जापान का नाम आता है तो सभी के दिमाग में जापान की छवि टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे रहने वाले देश के रूप में होती है। जापान सबसे विकसित देशों में से एक माना जाता है। और बहुत कम ही देश ऐसे हैं जो जापान को टेक्नोलॉजी के मामले में टक्कर दे सकते हैं। आज हम आपको जापान के बारे में  कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद शायद आप उस पर यकीन करने से पहले कई बार सोचेंगे। 


◆ जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक है यहां तक कि जापान के स्कूलों में अध्यापक तथा छात्र साथ मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं।


◆ जापान के लोगों की औसत आयु 85 वर्ष है जो विश्व में सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सर्वाधिक है।


◆ जापानियों की मातृभाषा जापानी भाषा है तथा यह लोग जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां तक कि जापान के विज्ञानिक जापानी भाषा में ही शोध करते है। यह भी अपने आप में देश भक्ति का सबूत है।


◆ जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं।


◆ जापान का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ी है और यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी स्थित हैं।


◆ जापान में खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल सूमो sumo कुश्ती है।  तथा यह खेल यहां के लोगों में सर्वाधिक पसन्द है।


◆ जापान में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है यह ट्रेन पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेन हवा में चल रही है यह जापानी ट्रैन टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट नमूना है।


◆ जापानी ट्रेन दुनिया के ऐसे ट्रेनों में से एक है जो सबसे ज्यादा सही समय पर चलती है, यहां औसतन ट्रेन सिर्फ 18 सेकेंड के लिए ही लेट होती है।


◆ अगर जापान में कोई व्यक्ति ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करता है तो उसके रिश्तेदारों को यात्रा में बाधा डालने के लिए फाइन देना पड़ता है अगर उससे कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसका फाइन भी उसके रिश्तेदारों को देना होता है।


◆ टेक्नोलॉजी में आगे होने के कारण यहां के युवाओं को स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की काफी ज्यादा आदत है। जापान में करीब 90% फोन वाटर प्रूफ बनाए जाते हैं क्योंकि यहां के युवा नहाते समय भी समय अपने साथ अपना स्मार्टफोन रखते है।


◆ जपानी लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं और अधिकतर जापानी काली बिल्ली को पालना पसंद करते हैं।


◆ जापान का सूकीजी फिश मार्केट दुनिया का सबसे बड़ा फिश मार्केट है।


◆ यहाँ पर लोग अपनी बाएँ तरफ पर ग़ाड़ी चलाते हैं।


◆ हाइकू एक कविता का प्रकार है, जिसे जापान में शुरू किया गया था। यह कविता सबसे छोटे प्रकार की होती है।


◆ जब जापान के लोग एक दूसरे से मिलते हैं, तो हाथ मिलाने के बजाय, वे एक दूसरे के साम्ने झुकते हैं। जितना नीचे वे झुकते हैं, उतना ही आदर वे जताना चाहते हैं।


◆ जापान में सन 2011 में सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था इसके बाद आई सुनामी ने जापान को तहस-नहस कर दिया. लेकिन जापान ने अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया और कुछ ही सालो में अपने पैरों पर फिर से खड़ा हो गया।


◆ परमाणु बम का इस्तेमाल आज तक किसी भी देश पर नहीं किया गया। सिर्फ जापान ही ऐसा देश है जिसके ऊपर परमाणु हमला हो चुका है और यह हमला अमेरिका ने 1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।


◆ जापान में सिर्फ 4% बेरोजगारी है और जापान में 60% से अधिक एनिमेटेड शो जापान में ही बनते हैं।


◆ टोक्यो शहर जापान की राजधानी है और यह शहर दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। इस शहर की आबादी करीब 2.5 से 3 करोड के आप पास है।


◆ दुनिया भर में सबसे ज्यादा बच्चे गोद लेने वाला देश जापान ही है और यहां ज्यादातर लड़कों को गोद लिया जाता है और वह इसलिए ताकि लड़के उनका बिज़नेस आगे बढ़ा सकें।


◆ जहा पर सभी देश नए साल की शुरुआत बड़े धूमधाम से की जाती है सभी जगह रोशनी और पटाखे जलाकर शोर-शराबे के साथ नए साल का स्वागत करते है। लेकिन जापान में ऐसा नहीं है जापान में नए साल का स्वागत मंदिर में 108 घंटी बजा कर किया जाता है।


◆ जहाँ दुनिया भर में सड़कों का अपना एक अलग नाम होता है जिससे उनकी पहचान होती है। लेकिन जापान में ऐसा नहीं है जापान में कई सड़कें ऐसी भी हैं जिनका कोई भी नाम नहीं रखा गया है।


◆ दुनिया भर में Sorry क्षमा मांगने के लिए बोला जाता है और सभी का sorry बोलने का लगभग एक ही प्रकार होता है। लेकिन आपको आश्चर्य होगा की जापान में करीब 20 अलग अलग प्रकार से सॉरी बोला जाता है।





Post a Comment

0 Comments