![]() |
| दिल्ली में कुत्ते-बिल्लियों के लिए बनेगा श्मशान घाट |
दोस्तों कुछ लोग अपने घरों में पालतू जानवर कुत्ता बिल्ली आदि को पालना बहुत पसंद करते हैं, और अपनी पसंद के पालतू जानवर के साथ हम एक अलग तरह का भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। पालतू जानबर भी आनंद का अनुभव करने में सक्षम होते हैं, वे हंसी-मज़ाक भी समझते है। और आपकी पालतू जानवर और आपके बीच में एक रिश्ता बन जाता है। लेकिन किसी परिस्थिति किसी जानवर की मौत हो जाती है तो उनके लिए अलग से अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं होती है। और आसपास की किसी भी जगह उन्हें दफन कर दिया जाता है या यूं कहें ऐसा मौका मिले वैसा काम करना पड़ता है।
Dilli me banega paltu kutte billiyon ke kiye samshan ghat
Cremation ghat to be built for dogs and cats in Delhi
लेकिन दिल्ली नगर निगम ने एक खास पहल शुरू की है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके पालतू जानवर की मौत होने पर आप उनका अंतिम संस्कार बाकायदा श्मशान घाट पर करवा सकते हैं। इसके लिए वहां पर पुजारी की व्यवस्था भी होगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा द्वारका में स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम का निर्माण कराया जायेगा। SDMC का दावा है कि ये भारत का पहला 'स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम' होगा। जहाँ पर घर में पालतू कुत्ते बिल्ली रखने वाले और पशु प्रेमी अब अपने पेट्स और आवारा कुत्ते, बिल्लियों, बंदरों और सुअर का अंतिम संस्कार भी करा सकेंगे।
![]() |
| दिल्ली में कुत्ते-बिल्लियों के लिए बनेगा श्मशान घाट |
कहाँ पर इसका निर्माड होगा और कितना चार्ज लगेगा ?
दिल्ली में द्वारका में 700 वर्गमीटर ज़मीन पर इस श्मशान घाट का निर्माण होगा जहां कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। इसमें दो तरह के फर्नेस ( जहाँ पर अंतिम सँस्कार होंगे), एक फर्नेस 150 किलो का होगा, जिसमें सिर्फ पालतू कुत्तों का शवदाह किया जाएगा। 30 किलो तक के वजन वाले कुत्ते के लिए 2000 रुपये का चार्ज रखा गया है और 30 किलो से ज्यादा वजन वाले कुत्ते के लिए 3000 रुपये का चार्ज रखा गया है। वहीं दूसरी फर्नेस में आवारा कुत्ते, बिल्ली, बंदर और सूअर का क्रीमेशन किया जाएगा। ये पूरी योजना पीपीपी मॉडल पर आधारित होगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम जल्द ही इसका टेंडर जारी करेगी। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम इसका निर्माण करा रहा है लेकिन आप दिल्ली के किसी भी जगह रहते हैं तब भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे नगर निगम से आते हैं तो आपको इस सुविधा के बदले ₹=500 चार्ज देना पड़ेगा।
![]() |
| दिल्ली में कुत्ते-बिल्लियों के लिए बनेगा श्मशान घाट |
यहा बनने वाले श्मशान घाट में आपको पुजारी की व्यवस्था भी दी जाएगी साथ ही इसमें भी रेक भी बनाया गया है जिसमें यदि आप अपने पालतू जानवर की अस्थि विसर्जन के लिए वापस लेना चाहते हैं तो आपको बाकायदा एक टोकन पर्ची दी जाएगी जिसे आप दिखा कर अपने पालतू जानवर की अस्थियों को वापस ले जा सकते हैं। यहाँ पर 15 दिन तक अस्थियां सुरक्षित रखी जाएंगी।
यह भी पढ़े
रुपए का इतिहास | Bharat ki mudra rupya ki janakri
नया संसद भवन, तस्वीरों को देख नहीं करेंगे यकीन | New Parliament building to be bigger and better
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष राजदत्त गहलौत नई जानकारी शेयर करते हुए बताया कि हम लोग अपने पालतू जानवरों को बच्चों की तरह पालते हैं और उनसे भावात्मक रिश्ता बना लेते हैं। इसलिए उनका अंतिम संस्कार भी बच्चों की तरह होना चाहिए। इसमें आपको पंडित जी से मंत्र करवाने से लेकर अस्थि विसर्जन तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सब एक भावना से जुड़ा हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुए हम बहुत अच्छी व्यवस्था करने जा रहे हैं। जिस तरह से एक मानव का संस्कार किया जाता है उसी तरह की व्यवस्था होगी और किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे ये हमारी कोशिश होगी। हम चाहते हैं कि पूरी दिल्ली में इस तरह की और व्यवस्था की जाए।
श्मशान घाट बनने में कितना समय लगेगा ?
इसके बनने में कितना समय लगेगा इसके बारे में जानकारी देते हुए राजदत्त गहलौत जी ने बताया कि हम जल्द ही टेंडर निकाल रहे हैं, जो बेहतर बोली लगायेगा उसको प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए करीब 8 महीने का टाइम दिया है। हमारी कोशिश रहेगी कि इससे भी कम लगभग 5 महीने में ही पूरा किया जा सके हम एक सरकारी गाड़ी भी एमसीडी की तरफ से देंगे, जिसमें आवारा पशुओं को उठा कर उन्हें यहाँ तक आसानी से लाया जा सके।



0 Comments