![]() |
| भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है, Which is the largest freshwater lake in India |
इसका सही जवाब है वुलर झील।
वुलर झील जम्मू व कश्मीर राज्य के बांडीपोरा ज़िले में स्थित एक झील है। यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह झेलम नदी के मार्ग में आती है। झेलम नदी का पानी इसमे आकर मिलता भी है और फिर यह निकल जाती है। 189 वर्ग किमी के आकार के साथ, वुलर झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है। झील 1,580 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी अधिकतम गहराई 14 मीटर है, इसकी लंबाई 16 किमी और चौड़ाई 10 किमी है। मौसम के अनुसार इस झील के आकार में थोड़ा बहुत बदलाब होता रहता है।
Bharat ki sabse badi mithe pani ki jhil kon si hai
| भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है, Which is the largest freshwater lake in India |
बर्फ की चादर ओढे भरपूर हरियाली के बीच स्थित वुलर झील (जिसे वुल्लर भी कहा जाता है) पृथ्वी पर उतरा स्वर्ग के समान लगती है। यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षण का केंद्र है। यहां आने ववाले पर्यटक यहां की सुंदरता को देख काफी आनंद करते है।

0 Comments