दुनिया में सबसे बड़ा महासागर कौन सा है । Which is the biggest ocean in the world

 
प्रशांत महासागर

  Largest ocean in the world
    विश्व में सबसे बड़ा महासागर

पृथ्वी की सतह का 71% हिस्सा महासागरों (oceans ) से ढका हुआ है । पृथ्वी के इन महासागरों में पृथ्वी पर पाए जाने वाले पानी की 96.5 प्रतिशत मात्रा है, शेष 3.5% पानी पृथ्वी पर ध्रुवीय बर्फ तथा पहाड़ों पर बर्फ,  नदियों और झीलों में पाया जाता है इसका कुछ हिस्सा पृथ्वी की सतह के नीचे भी पाया जाता है।

पृथ्वी पर  पाए जाने वाले महासागरों की वजह से ही पृथ्वी का रंग अंतरिक्ष से नीला दिखाई देता है।

पृथ्वी पर कुल 5  महासागर पाए जाते हैं ।
1. Pacific ocean ( प्रशांत महासागर )
2. Atlantic ocean ( अंध महासागर )
3. Indian ocean ( हिन्द  महासागर  )
4. Southern ocean ( दक्षिणध्रुवीय महासागर )
5. Arctic ocean ( उत्तरध्रुवीय महासागर )


 पृथ्वी के यह पांच महासागर आपस में मिले हुए हैं तथा इन का जल एक दूसरे में प्रवाहित होता रहता है, विभिन्न प्रकार की समुद्री धाराएं एक महासागर का जल दूसरे महासागर में ले जाती है ।

   अब जानते हैं ,
 विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौनसा हैं ?

विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर ( pacific ocean )  है ।
इसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील, अर्थात अटलांटिक महासागर के दुगुने से भी अधिक है। यह फिलिपींस तट से लेकर पनामा 9,455 मील चौड़ा तथा बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण अंटार्कटिका तक 10,492 मील लंबा है।
प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फुट है तथा अधिकतम गहराई लगभग 35,400 फुट है, तब ग्वैम और मिंडानो के मध्य में है।

Post a Comment

0 Comments