Lockdown meaning in hindi




Lockdown में क्या होता हैं ?

कोरोना वायरस करीब 140 से ज्यादा देशो में फैल चुका हैं ।कोरोनावायरस ( covid - 19 )  से संक्रमण का खतरा पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए कई देशों और कई राज्यो में  लॉकडाउन जैसी स्थिति है। यह लॉकडाउन क्या होता है, कब किया जाता है आइए अब जानते हैं इसके बारे में और कैसी व्यवस्था रहती है देश में lockdown में ....

What is lockdown - kya hota hai lockdown ka matlab
चीन के वुहान शहर से निकलकर अब कोरोना वायरस दुनियाभर में फैल चुका है। रोजाना इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन जैसी स्थिति आ गई है।

लॉकडाउन एक ऐसी अपातकाल व्यवस्था होती है, जहां लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है। अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन लगा दिया जाए तो वहां के लोग अपने घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं। जब तक आपको बहुत इमर्जेंसी न हो जैसे दवा या खाने के किसी वस्तु की जरूरत होना आदि, तब तक आप घर में पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं लॉकडाउन की स्थिति में व्यक्ति छोटे बच्चों और बुजुर्गो की देखभाल से संबधित किसी काम के होने पर घर से बाहर निकल सकता है। लॉकडाउन एक तरह से सरकार द्वारा किया गया अनुरोध होता है, जिसमें वह लोगों को घर में ही रहने की सलाह देते हैं।


लॉकडाउन क्यों किया जाता है, क्या वजह रहती हैं lockdown करने के पीछे .......

किसी क्षेत्र को जब लॉकडाउन किया जाता है, तो वहां रह रहे लोगों को खतरे से बचाने के लिए यह कदम उठाया जाता है। उदाहरण के तौर पर कई देशों , राज्यो , जिलो में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन किया गया है। जैसा कि सभी जानते हैं कोरोना के संक्रमण एक दूसरे में फैल रहे हैं। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जाती है। प्रशासन लोगों से अनुरोध करता है कि जब तक स्थिति काबू में नहीं आ जाती तब तक लोगों को घर में ही रहना होगा। क्योंकि अगर वह बाहर निकलेंगे तो संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाएगा। कोरोनावायरस का संक्रमण एक-दूसरे इंसान में न हो इसके लिए जरूरी है कि लोग घरों से बाहर कम निकले। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए कुछ देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है।



किन किन देशों covid - 19 के कारण हैं लॉकडाउन ?

चीन, डेनमार्क, अल सलवाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, न्यूजीलैंड, पोलैंड, स्पेन में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। 

क्या पहले भी कही पर हो चुका हैं lockdown ....

जी हाँ अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमले के बाद वहां तीन दिन का लॉकडाउन किया गया था। 
दिसंबर 2005 में न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने दंगा रोकने के लिए लॉकडाउन किया था। 
19 अप्रैल, 2013 को बोस्टन शहर को आतंकियों की खोज के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था। 
नवंबर 2015 में पैरिस हमले के बाद संदिग्धों को पकड़ने के लिए साल 2015 में ब्रुसेल्स में पूरे शहर को लॉकडाउन किया गया था।




Post a Comment

0 Comments